Headlines

UP Board Result 2026: ​यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा देगी दूसरा मौका; ​जानें कब होगी परीक्षा और कहां मिलेंगे एडमिट कार्ड?


UP Board Compartment Exam 2026: यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद जहां कई घरों में खुशी का माहौल है, वहीं कुछ छात्रों के मन में निराशा भी है, क्योंकि वे एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए. ऐसे छात्रों के लिए राहत की खबर है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस बार भी कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दे रहा है, जिससे उनका साल खराब होने से बच सकता है. अगर आप 10वीं या 12वीं में सिर्फ एक या दो विषय में फेल हुए हैं, तो आप यह परीक्षा देकर उसी साल अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं.

यूपी बोर्ड के नियम के अनुसार, केवल वही छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं जो एक या दो विषयों में फेल हुए हैं. जिन छात्रों के दो से ज्यादा विषय में अंक कम आए हैं, उन्हें यह मौका नहीं मिलेगा. यह सुविधा कक्षा 10 और कक्षा 12, दोनों के छात्रों के लिए है. इसलिए जो छात्र इस दायरे में आते हैं, उनके लिए यह बहुत महत्वपूर्ण अवसर है.

कब होगी परीक्षा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी. यानी छात्रों के पास तैयारी के लिए अच्छा समय है. जिन विषयों में आप फेल हुए हैं, उनकी पढ़ाई अभी से शुरू कर दें. सही योजना और नियमित अभ्यास से अच्छे अंक लाना मुश्किल नहीं है.

यह भी पढ़ें – UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं में फेल हो गए या नंबर आए कम? जानिए आपके पास क्या-क्या ऑप्शन

आवेदन करने है जरूरी

कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन करना जरूरी होता है. संभावना है कि आवेदन प्रक्रिया मई 2026 के दूसरे हफ्ते से शुरू होकर जून 2026 के पहले हफ्ते तक चलेगी. छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और परीक्षा शुल्क भी जमा करना होगा. समय सीमा का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि देर होने पर आवेदन का मौका छूट सकता है.

कहां मिलेंगे एडमिट कार्ड?

आवेदन के बाद बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. उम्मीद है कि एडमिट कार्ड जुलाई 2026 में जारी होंगे और उसी महीने परीक्षा भी आयोजित होगी. परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी होगा, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना न भूलें.

कब आएगा रिजल्ट?

कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के एक महीने के भीतर जारी कर दिया जाता है. अगर परीक्षा जुलाई में होती है, तो रिजल्ट अगस्त 2026 में आने की संभावना है. रिजल्ट आने के बाद छात्र अपनी आगे की पढ़ाई बिना रुके जारी रख सकेंगे.

ये भी पढ़ें: यूपी और झारखंड का रिजल्ट आया, अब नजर CBSE 12वीं समेत इन बड़े बोर्ड पर; जानें कब आएंगे नतीजे?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *