Desi AC Jugad: हमारे देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं इस भीषण गर्मी के बीच लोग जहां एसी और कूलर के भरोसे राहत ढूंढते हैं, वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने देसी जुगाड़ से ही एसी तैयार कर दिया. एक युवक ने गीले तौलिए और पंखे की मदद से अनोखा देसी जुगाड़ बनाया है. अब इस अनोखे आइडिया ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. कोई इसे कमाल बता रहा है, तो कोई इसे भारतीय जुगाड़ की मिसाल कह रहा है.
देसी जुगाड़ से बनाया एसी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एक्स पर @kaleshikudi नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने पहले पंखा लगाया उसके सामने गिला तौलिया टांग दिया. साथ ही ऊपर एक बोतल में पानी भरकर साइड में लटका दिया और इंजेक्शन वाली छोटी पाइप के एक हिस्से को बोतल में डाल दिया तो दूसरे हिस्से को तौलिए में लटका दिया. जिससे तोलिए पर पानी गिरता रहा. इसके बाद जैसे ही पंखा चलता है गीले तौलिए से होकर आने वाली हवा ठंडी महसूस होती है. जिससे माहौल थोड़ा कूल हो जाता है. यह तरीका देखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए यह एक आसान और कम खर्च वाला उपाय माना जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बिना किसी महंगे डिवाइस की भी कैसे थोड़ी समझदारी से जुगाड़ किया जा सकता है. इसे वीडियेा पर अब तक कई व्यूज आ चुके है और लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
India is not for beginners pic.twitter.com/9CZnzZ874r
— Namrata (@kaleshikudi) April 23, 2026
ये भी पढ़ें-वाराणसी के गाइड ‘Mr Deep’ ने जीता दिल! जापानी में बात कर टूरिस्ट्स को किया इम्प्रेस, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर यूजर के रिएक्शन
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने इस अनोखे जुगाड़ पर जमकर कमेंट किए. एक यूजर ने इस देसी जुगाड़ को देखकर कमेंट किया इंडियन जुगाड़ बहुत क्रिएटिव होते हैं. वहीं दूसरा कमेंट करता है वाह क्या आईडिया है सर जी. एक और यूजर कमेंट करता है देसी जुगाड़ का लेवल 100 प्रतिशत है. एक और यूजर कमेंट कर कहता है इसरो वाले भी अब ढूंढ रहे होंगे इन्हें. वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट किया भारत बिगिनर्स के लिए नहीं है. वहीं कुछ और यूजर कमेंट करते हैं जुगाड़ की कमी नहीं है इंडिया में. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने जहां है इस जुगाड़ की तारीफ की वहीं कुछ ने यह भी कहा कि अब जुगाड़ से आगे बढ़कर सही तकनीक पर भी ध्यान देना चाहिए.
ये भी पढ़ें-Viral Video: मालगाड़ी पर चढ़ ड्रामा कर रहा था शख्स, ओवरहेड केबल ने बना दिया आग का गोला; देखें वीडियो
