Headlines

FIFA 2026: पहले गोल कर दिलाई जीत फिर खिलाड़ी ने दौड़कर मां को लगाया गले, वायरल हो रहा प्यारा सा वीडियो


फुटबॉल मैदान पर जीत का जश्न तो अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन इस बार जो नजारा देखने को मिला, उसने करोड़ों लोगों को भावुक कर दिया. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मोरक्को के खिलाड़ी इस्माइल साइबारी ने पेनल्टी शूटआउट में निर्णायक गोल कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई. लेकिन असली पल तब आया, जब मैच खत्म होते ही वह दौड़कर स्टैंड में बैठी अपनी मां के पास पहुंचे. मां अपने बेटे की सफलता देखकर भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े. बेटे ने उन्हें गले लगा लिया. यह खूबसूरत पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

निर्णायक गोल कर बना टीम का हीरो

नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट के दौरान इस्माइल साइबारी ने बेहद शांत अंदाज में निर्णायक गोल किया. इस गोल की बदौलत मोरक्को ने मैच जीत लिया और फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली. पूरे स्टेडियम में जीत का जश्न शुरू हो गया.

मैच के बाद सीधे मां के गले लग गया बेटा

जीत के बाद इस्माइल साइबारी जश्न मनाने के लिए अपने साथियों के पास नहीं गए. वह सीधे स्टैंड में बैठी अपनी मां के पास पहुंचे. बेटे को जीत का हीरो बनते देखकर मां की आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े. साइबारी ने अपनी मां को गले लगाया और दोनों कुछ पल तक भावुक होकर एक-दूसरे के साथ खड़े रहे. यह पल वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ टीवी पर मैच देख रहे दर्शकों का भी दिल जीत गया.

यह भी पढ़ें: Viral Video: तुम भी मदद करना…पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि पूरे टूर्नामेंट का सबसे भावुक पल यही है. कुछ लोगों ने कहा कि ट्रॉफी जीतने से भी बड़ी खुशी मां को गले लगाने में होती है. वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि हर सफल बेटे के पीछे उसकी मां की दुआ और त्याग छिपा होता है. यही वजह है कि यह वीडियो दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों का दिल जीत रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कोलकाता की ट्यूशन टीचर ने दिखाया स्टूडेंट्स का प्यार, खाने की प्लेट देखकर लोग बोले- किस्मत हो तो ऐसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *