Headlines

Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम


पंजाब के फिरोजपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां पंजाब पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक ने कथित तौर ब्लैकमेलिंग, बदनामी और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर नहर में छलांग लगा दी. पुलिस जवान ने खुदकुशी करने से पूर्व एक वीडियो में सात लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अभी उनका पता नहीं चल सका है, गोताखोरों की टीमे पुलिस और गोताखोरों की टीमें नहर में लगातार तलाश कर रही हैं.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला हलका जीरा के कस्बा मक्खू से सामने आया है. बताया गया कि पंजाब पुलिस के एएसआई गुरदयाल सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी द्वारा चुनाव लड़ने के बाद विरोधियों की ओर से लगातार ब्लैकमेलिंग, बदनामी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर फिरोजपुर फीडर नहर में छलांग लगा दी. घटना से पहले जारी वीडियो में एएसआई ने सात लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है, इसी वजह से वह यह कदम उठाने के लिए मजबूर हुए.

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?

घटना से पहले ASI ने बनाई वीडियो

एएसआई गुरदयाल सिंह ने घटना से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, वीडियो में जवान ने अलग-अलग लोगों के नाम लिया है. जवान ने आरोप लगाया कि उनकी फोटो का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल किए गए. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बदनाम किया जा रहा है और उनसे 30 से 35 लाख रुपये की मांग की जा रही थी. वीडियो में उन्होंने दावा किया कि लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के कारण वह यह कदम उठा रहे हैं.

पुलिस ने मामले में 7 लोगों पर दर्ज किया केस

हलका जीरा के कस्बा मक्खू में पंजाब पुलिस के एएसआई गुरदयाल सिंह की नहर में छलांग लगाने के मामले में एसपी (डी) मनजीत सिंह ने बताया कि एएसआई गुरदयाल सिंह की पत्नी के बयानों के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है.

गुरुदासपुर का रहने वाला था एएसआई

एसपी डी मंजीत सिंह ने जानकारी दी है कि मामले में 7 लोगों पर 306 धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है. बताया गया कि एएसआई गुरदासपुर जिले के बटाले हल्के का रहने वाला था, वह फिरोजपुर मक्खू में 112 पर तैनात था. फिलहाल, अभी तक एएसआई का सुराग नहीं लग सका है, वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *