Headlines

FlyDubai घटना को लेकर VHP का गांधी परिवार पर हमला, कहा- ‘जब भी किसी हिंदू…’


विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि उन्होंने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की सराहना नहीं की. VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस नेताओं ने इस घटना की निंदा इसलिए नहीं की, क्योंकि पायलट एक हिंदू है.

बंसल ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अब यह पुष्टि हो गई है कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल, सोनिया और प्रियंका ने बहादुर भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना क्यों नहीं की और उन्होंने UAE में 33,000 फुट की ऊंचाई पर हुए इस आतंकवादी हमले की निंदा तक क्यों नहीं की. क्योंकि वे सभी इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि यह हमला एक हिंदू पायलट पर किसी चरमपंथी द्वारा किया गया था.’’

फ्लाईदुबई विमान में हुई घटना “आतंकवादी हमला”

खबरों के अनुसार, ‘फ्लाईदुबई’ के इस सह-पायलट ने इस सप्ताह भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया था. विमान को अपने नियंत्रण में लेने का कथित तौर पर प्रयास किया था.  बंसल ने दावा किया कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पुष्टि की है कि फ्लाईदुबई विमान में हुई घटना “आतंकवादी हमला” थी. सह-पायलट ने भारतीय कैप्टन पर हमला करने के लिए कॉकपिट में रखी कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया था.

कांग्रेस गैर-इस्लामी घटना में निंदा करने से बचती है….

उन्होंने यह भी दावा किया, ‘‘कांग्रेस और उसके सहयोगियों की ऐतिहासिक नीति रही है कि जब भी किसी हिंदू या गैर-इस्लामी व्यक्ति पर किसी चरमपंथी द्वारा हमला किया जाता है, तो वे उस घटना की निंदा करने में असमर्थ रहे हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘वे ऐसे पीड़ित या उसके परिवार के प्रति सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं बोल सकते. इसके बजाय, वे मानवता के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराधों के आरोपी व्यक्तियों या संगठनों का बचाव करने में अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं.”

बंसल ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर भावनाओं को भड़काने, तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और देश में अराजकता तथा अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए भ्रम फैलाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘उनका उद्देश्य देश की एकता को कमजोर करना, समुदायों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना और राष्ट्र के कल्याण के बजाय अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों को साधना है.”

बंसल ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA), समान नागरिक संहिता (UCC), अनुच्छेद 370 को हटाए जाने, वक्फ अधिनियम एवं ‘तीन तलाक’ को समाप्त करने को लेकर कांग्रेस के “विरोध” को पार्टी के दृष्टिकोण के उदाहरण बताया.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कैप्टन मच्छार की, की थी तारीफ

हालांकि, कांग्रेस ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस एवं त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा था कि उनकी बहादुरी और दृढ़ कार्रवाई हमेशा प्रेरणादायक रहेगी. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘X’ पर कहा, ‘‘कैप्टन स्मित मच्छर का साहस, त्वरित सूझबूझ और दृढ़तापूर्ण कार्रवाई सदैव प्रेरणादायी बनी रहेगी. उन्होंने जो किया, उससे पूरा देश विस्मय और गर्व से अभिभूत है.’ इससे एक दिन पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी मच्छार, विमान के चालक दल और हमले के दौरान साहस तथा सूझबूझ दिखाने वाले अन्य लोगों की सराहना की थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *