Headlines

WCL के लिए पाकिस्तान को NOC देने के लिए तैयार PCB, लेकिन भारत से माफी की रखी शर्त!


इन दिनों खेले जा रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2026 (WCL 2026) में पाकिस्तान के न खेलने पर लगातार चर्चा हो रही है. पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में हिस्सा नहीं लिया. अब सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB टूर्नामेंट में पाकिस्तान को अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के लिए तैयार हो गया है. लेकिन पाकिस्तान बोर्ड की तरफ से कुछ शर्तें रखी गई है. इसमें भारत से माफी मांगने की शर्त भी शामिल है. 

सोर्स के हवाले से बताया गया कि वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स किसी भी शर्त के लिए तैयार नहीं हुआ है. पाकिस्तान का पहला मैच बांग्लादेश चैंपियंस के खिलाफ और दूसरा ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ था. दोनों ही मुकाबले रद्द हुए. 

PCB की भारत से माफी मांगने की शर्त 

पिछले यानी 2025 के वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था. इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में नाराजगी देखने को मिली थी. 

शर्त- भारतीय खिलाड़ियों को पिछले साल मैदान पर न उतरने के लिए लिखित माफीनामा देना चाहिए और उन्हें हैंडशेक के लिए भी तैयार रहने चाहिए, लेकिन टूर्नामेंट के मैनेजमेंट ने सिर्फ कमर्शियल शर्तों को ही माना है और माफीनामा व हैंडशेक वाली शर्तों को अस्वीकार कर दिया है.

6 टीमों के साथ जारी रहेगा WCL

पाकिस्तान चैंपियन को मिलाकर टूर्नामेंट में कुल 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं. लेकिन टूर्नामेंट पाकिस्तान के बगैर 6 टीमों के साथ ही जारी रहेगा. 

इंडिया चैंपियंस ने जीता पहला मैच 

इंडिया चैंपियंस ने पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ खेला. मैच में इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बनाए. चेज के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया 16.2 ओवर में 150 रन तक ही पहुंच सकी. इस तरह इंडिया ने 46 रनों से जीत हासिल की. 

इसके बाद इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ दूसरे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाए. चेज करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन ही बना सकी. इस तरह इंग्लैंड ने 21 रन से जीत हासिल की. 

 

यह भी पढ़ें: यादगार रहा एशियन गेम्स 2026, भारतीय एथलीट्स ने बनाए कई रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *