Headlines

FOR MORNING: ठगी वाले मैसेज को पहचानने में मदद करेगा WhatsApp, नई सेटिंग करें एक्टिव


WhatsApp पर किसी अनजान नंबर से मैसेज आए और सामने वाला जल्दबाजी में पैसे भेजने, लिंक खोलने या कोई जानकारी देने को कहे तो सावधान रहना जरूरी है. कई बार ठग खुद को बैंक कर्मचारी, दोस्त या किसी कंपनी का रिप्रेजेंटेटिव बताकर भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं. ऐसे मैसेज देखने में आपको बिल्कुल नार्मल लग सकते हैं. इसलिए उन पर शक करना आसान नहीं होता.

इसी परेशानी को कम करने के लिए WhatsApp Scam Alert नाम के फीचर पर काम कर रहा है. इसका मकसद संदिग्ध मैसेज दिखने पर यूजर को समय रहते सावधान करना है. फीचर फोन में एक अलग सेटिंग के तौर पर मिलता है और इसे खुद ऑन करना पड़ता है. हालांकि यह अभी सभी के WhatsApp में नहीं आया है. जानिए यह कैसे काम करता है. सेटिंग कहां मिलेगी और अलर्ट दिखने पर आपको क्या करना चाहिए. 

Scam Alert संदिग्ध मैसेज पर देगा चेतावनी

Scam Alert खासतौर पर अनजान नंबर से आने वाले मैसेज पर नजर रखता है. WhatsApp का मशीन लर्निंग मॉडल मैसेज के पैटर्न को फोन पर ही जांचता है. अगर उसे मैसेज में ठगी के संकेत लगते हैं तो चैट में यूजर को चेतावनी दिख सकती है. इसके बाद यूजर के पास उस नंबर को ब्लॉक करने, रिपोर्ट करने या बातचीत जारी रखने का ऑप्शन रहता है. अगर अलर्ट गलत लगे तो चैट को ट्रस्टेड भी मार्क किया जा सकता है.

यह फीचर हर अनजान मैसेज को स्कैम नहीं मानेगा. इसका मॉडल उन तरीकों और बातचीत के पैटर्न को पहचानने की कोशिश करता है. जो पहले ठगी वाले मैसेज में देखे गए हैं. इसका मकसद यूजर को इस बारे में आगाह करना है कि सामने वाला स्कैमर हो सकता है. इसके बाद यूजर के ऊपर है वह उस नंबर को ब्लाॅक करता है उससे बातचीत जारी रखता है. 

सेटिंग कहां मिलेगी और कैसे ऑन करें?

अगर आपके WhatsApp अकाउंट में Scam Alert का ऑप्शन आया है. तो ऐप खोलकर Settings में जाएं. फिर Account पर टैप करें और Scam Alert का ऑप्शन देखें. वहां से फीचर को ऑन किया जा सकता है. यह सेटिंग अभी कुछ Android बीटा यूजर्स तक पहुंची है. इसलिए हर WhatsApp यूजर को यह ऑप्शन दिखे जरूरी नहीं है. iPhone यूजर्स के लिए फिलहाल इस फीचर को नहीं लाया गया उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

FOR MORNING: ठगी वाले मैसेज को पहचानने में मदद करेगा WhatsApp, नई सेटिंग करें एक्टिव

क्या अपडेट के बाद दिखेगा फीचर?

कई लोगों के मन में यह सवाल भी आ रहा है कि क्या अपडेट के बाद WhatsApp में यह फीचर मिल जाएगा. तो जैसा कि कंपनी की ओर से जानकारी गई है. यह फीचर फिलहाल सबके लिए रोलआउट नहीं हुआ है. WhatsApp इसे धीरे-धीरे कुछ यूजर्स तक पहुंचा रहा है. अगर Account में Scam Alert नहीं दिखता तो सेटिंग को जबरन ढूंढने या किसी अनजान ऐप से चालू करने की जरूरत नहीं. फीचर आपके अकाउंट तक पहुंचने पर ही इसे इस्तेमाल कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max में आई बड़ी खराबी, Apple ने भी मानी बात

मैसेज फोन में ही चेक किए जाएंगे

Scam Alert का एक जरूरी पहलू यूजर की चैट की प्राइवेसी है. Meta के मुताबिक संदिग्ध मैसेज की जांच फोन पर ही होती है. मैसेज का कंटेंट इस जांच के लिए WhatsApp या Meta को नहीं भेजा जाता और फीचर अपने आप किसी चैट की रिपोर्ट भी नहीं करता. चेतावनी दिखने के बाद फैसला यूजर करता है कि नंबर को ब्लॉक करना है रिपोर्ट करना है या बातचीत जारी रखनी है.

अगर आप किसी नंबर को खुद रिपोर्ट करते हैं. तो यह अलग कार्रवाई है. रिपोर्ट भेजने के लिए यूजर की परमिशन जरूरी होती है. Scam Alert को चालू रखना ऑप्शनल है और इसे Settings में जाकर बंद भी किया जा सकता है. यह फीचर स्कैमर्स से बचने में कितना कारगार साबित होगा कहा नहीं दा सकता लेकिन लोगों को चेतावनी देकर सोचने पर मजबूर जरूर कर सकता है.

यह भी पढ़ें: Wi-Fi की स्पीड हो रही है कम? इन ऐप्स से चेक करें कौन चला रहा इंटरनेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *