Headlines

Hardik-Bumrah Argument: बीच मैदान हुई हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की ‘भयंकर’ लड़ाई? रोहित शर्मा भी दिखे परेशान


मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2026 में अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं रहा है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली ये टीम लगातार 4 मैच हार चुकी है. टीम में शामिल दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में एक जसप्रीत बुमराह भी बेअसर रहे हैं. टीम 5 मैच खेल चुकी है जबकि बुमराह अभी विकेट का खाता भी नहीं खोल पाए हैं. टीम की स्थिति से तो फैंस परेशान हैं ही, गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान मैदान पर जो हुआ उससे भी फैंस मायूस हो गए. फील्ड पर बुमराह के ओवर में हार्दिक को गुस्से में फील्डिंग सेट करते हुए देखा गया.

वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए थे. क्विंटन डिकॉक ने नाबाद शतकीय पारी खेली थी. मुंबई की गेंदबाजी कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाई, जसप्रीत बुमराह भी कोई विकेट नहीं ले सके, उन्होंने अपने 4 ओवरों में 10 से अधिक की इकॉनमी से 41 रन दिए. हार्दिक पांड्या फील्डिंग के दौरान गुस्से में नजर आए.

हार्दिक-बुमराह के बीच हुई बहस?

मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह के ओवर में नजर आया कि हार्दिक पांड्या अपनी इच्छा से एक फील्ड बदलना चाहते थे, बुमराह उससे सहमत नहीं थे. लेकिन फिर जल्दी ही बुमराह ने हाथ उठाकर मान लिया. कैमरा तुरंत रोहित शर्मा के ऊपर गया, जिसमें वह भी परेशान दिखे और उन्होंने अपना सिर पकड़ लिया. फैंस को बुमराह के रिएक्शन से लग रहा है कि उन्हें भी हार्दिक का ये रवैया अच्छा नहीं लगा.

यह भी पढ़ें- पंजाब से बुरी तरह हारी मुंबई इंडियंस, हार्दिक पांड्या समेत ये रहे हार के 5 गुनहगार!

बुमराह के आलावा दीपक चाहर भी कोई विकेट नहीं ले पाए, उन्होंने तो 18 की इकॉनमी से रन लुटाए. चाहर ने 2.3 ओवरों में 45 रन खर्चे. कप्तान हार्दिक पांड्या ने खुद 3 ओवर डाले, लेकिन वह भी महंगे साबित हुए. उन्होंने 3 ओवरों में 39 रन दिए. शार्दुल ठाकुर ने 3 ओवरों में 42 रन खर्चे और 1 विकेट लिया.

यह भी पढ़ें- ‘कैच ऑफ द सीजन’, श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल

9वें स्थान पर मुंबई

IPL 2026 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. टीम ने 5 में से सिर्फ एक मैच जीता है. 2 अंक और -1.076 की नेट रन रेट के साथ मुंबई अंक तालिका में नौवें नंबर पर है. मुंबई का अगला मैच सोमवार, 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के साथ है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal White Label Branding for WordPress Multisite White Label – Business And Company Theme White Label WordPress Plugin | WpAlter White Rock – Restaurant & Winery Theme Whiz – Travel Agency Elementor Template Kit Whizz Photography WordPress Whizz | Photography WordPress for Photography WHMCS One Page Checkout – WHMCS Cart – WHMCS Order Pages WHMCS Pricing Sliders and Comparison Tables – WHMpress Addon WHMPress – WHMCS Client Area for WordPress