Headlines

How To Become KVS Teacher: केंद्रीय विद्यालय में टीचर बनने के लिए क्या करना होता है, इसके लिए कौन सी डिग्री है जरूरी?


How To Become KVS Teacher: सरकारी स्कूलों में टीचर बनने का सपना हर कोई देखता है. खासकर केंद्रीय विद्यालय में टीचर बनने का सपना हर साल लाखों युवा देखते हैं. अच्छी सैलरी, करियर और सम्मानजनक नौकरी के कारण यह ऑप्शन युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है. हालांकि यहां टीचर बनने के लिए कुछ तय शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा प्रक्रिया और चयन के चरणों को पार करना जरूरी होता है. अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और प्रक्रिया भी अलग-अलग होती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि केंद्रीय विद्यालय में टीचर बनने के लिए क्या करना होता है, इसके लिए कौन सी डिग्री जरूरी है.

कौन-कौन से पदों पर होती है भर्ती?

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से समय-समय पर प्राइमरी टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के पदों पर भर्ती निकाली जाती है. उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होता है और तय समय के अंदर फॉर्म भरना जरूरी होता है.

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यताएं?

टीचर बनने के लिए योग्यता पद के अनुसार तय होती है. जैसे केंद्रीय विद्यालय में प्राइमरी टीचर के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना और साथ में D.El.Ed या B.El.Ed जैसी डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही सीटीईटी पास होना अनिवार्य है. वहीं क्लास 6 से 10वीं के लिए टीचर बनने के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ बीएड डिग्री जरूरी होती है. इस पद के लिए भी सीटीईटी क्वालीफाई करना होता है. इनके अलावा क्लास 11वीं और 12वीं के लिए टीचर बनने के लिए संबंधित सब्जेक्ट्स में पोस्ट ग्रेजुएट जैसे एमएससी, एमए या एम टेक के साथ बीएड अनिवार्य है. आपको बता दें कि पीटीजी पद के लिए सीटीईटी जरूरी नहीं होता है.

ये भी पढ़ें-NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव के 200+ पदों पर भर्ती जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया

 

केवी टीचर के लिए उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय में विभिन्न पदों के लिए उम्र सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है. पीआरटी के लिए अधिकतम उम्र 30 साल, टीजीटी के लिए 35 साल और पीजीटी के लिए 40 साल तक की उम्र सीमा रखी जाती है. आरक्षित वर्ग के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलती है. वहीं केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से गुजरना होता है. परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, भाषा और विषय से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, जहां उनकी सब्जेक्ट की समझ और पढ़ने की क्षमता को परखा जाता है. अंतिम चयन के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल प्रक्रिया पूरी करनी होती है.

पीजीटी पद के लिए परीक्षा पैटर्न

पीजीटी भर्ती में लिखित परीक्षा के दो हिस्से होते हैं. पहले भाग में सामान्य विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं, जो क्वालीफाइंग होते हैं. दूसरे भाग में संबंधित विषय से गहराई वाले सवाल पूछे जाते हैं और यही मेरिट तय करता है. इसके बाद इंटरव्यू होता है, जिसमें उम्मीदवार की टीचिंग स्किल और कॉन्सेप्ट क्लेरिटी देखी जाती है.

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *