हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार दूसरे चरण में कुल 79 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.
प्रदेश की 1,276 पंचायतों में मतगणना हुई शुरू
मतदान समाप्त होते ही प्रदेश की 1,276 पंचायतों में मतगणना शुरू कर दी गई है. प्रधान और उप प्रधान पदों के लिए 17.30 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. करीब 8,918 पंचायत वार्ड सदस्य, उपप्रधान और प्रधान पदों के चुनाव परिणाम आने लगे हैं. कई पंचायतों के परिणाम सामने आ चुके हैं. वहीं पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए डाले गए मतों की गिनती 31 मई को होगी.
Kullu News: पंचायत चुनाव के बाद मेले में जा रही टैक्सी सूमो खाई में गिरी, 3 की मौत, कई घायल
दूसरे चरण में कुल 13,13,158 मतदाताओं ने डाले वोट
प्रदेशभर में दूसरे चरण के दौरान कुल 13,13,158 मतदाताओं ने वोट डाले. इस बार भी महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक उत्साह दिखाया. महिला मतदान प्रतिशत 82.37 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि पुरुष मतदान 76.12 फीसदी रहा. उसकी वजह ये भी है कि हिमाचल में महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा नौकरी पेशा हैं, जो कमाने के लिए बाहरी राज्यों में गए हुए हैं.
जिलावार मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो जिला कुल्लू सबसे आगे रहा, जहां 85.52 फीसदी मतदान दर्ज हुआ. वहीं लाहौल-स्पीति में सबसे कम 69.38 फीसदी मतदान हुआ. सिरमौर में भी 85.16 फीसदी मतदान दर्ज कर लोगों ने लोकतंत्र के प्रति उत्साह दिखाया.
जिलावार मतदान प्रतिशत (दोपहर 3 बजे तक)
- बिलासपुर — 78.02%
- चंबा — 77.72%
- हमीरपुर — 74.94%
- कांगड़ा — 75.61%
- किन्नौर — 76.03%
- कुल्लू — 85.52% (सबसे अधिक)
- लाहौल-स्पीति — 69.38% (सबसे कम)
- मंडी — 80.38%
- शिमला — 79.93%
- सिरमौर — 85.16%
- सोलन — 83.62%
- ऊना — 79.73%
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश भर में शांतिपूर्ण मतदान दर्ज किया गया. अब सभी की नजरें मतगणना और परिणामों पर टिकी हुई हैं.
हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान आज, 1276 पंचायतों में वोटिंग जारी
