Headlines

IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया


भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस हार के साथ भारतीय टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई है और अब 19 जुलाई को खेला जाने वाला तीसरा वनडे निर्णायक मुकाबला बन गया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 233 रन ही बना सकी. जवाब में इंग्लैंड ने 45वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने माना कि टीम ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाकर मुकाबला अपने हाथ से निकाल दिया.

लगातार विकेट गिरने से बिगड़ा खेल

मैच के बाद शुभमन गिल ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की. उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह हार काफी निराशाजनक है. 25 ओवर तक हम अच्छी स्थिति में थे, लेकिन उसके बाद हमने लगातार विकेट गंवा दिए. हमें पता है कि हमारे निचले क्रम के बल्लेबाज भी योगदान दे सकते हैं, लेकिन इस मैच में हम उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे. आगे हमें छोटी-छोटी साझेदारियां बनानी होंगी.’

जो रूट को बताया रन चेज का मास्टर

गिल ने वाशिंगटन सुंदर की चोट का जिक्र करते हुए कहा कि इससे टीम पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, क्योंकि मुख्य गेंदबाजों ने अपना कोटा पूरा किया. हालांकि उन्होंने माना कि मैच का मोमेंटम भारत के हाथ से निकल गया था. इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट की तारीफ करते हुए गिल ने कहा, ‘जो रूट इस तरह के लक्ष्य का पीछा करने में माहिर खिलाड़ी हैं. उन्होंने बेहद शानदार पारी खेली.’

रूट ने दिलाई इंग्लैंड को जीत

234 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन जो रूट ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने 133 गेंदों में 9 चौकों की मदद से नाबाद 99 रन बनाए और टीम को 45वें ओवर में जीत दिला दी. विल जैक्स ने 30 रन बनाए, जबकि गस एटकिंसन 23 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत की ओर से गुरनूर ब्रार ने 2 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला.

यह भी पढ़ें- नशे की लत ने बर्बाद कर दिया इन 10 क्रिकेटरों का करियर, एक पर लगा बैन तो समुद्र किनारे पर्यटकों को बेचने लगा ड्रग्स

15 रन के अंदर बिखर गया मिडिल ऑर्डर

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की थी. विराट कोहली ने 65 और श्रेयस अय्यर ने 66 रन बनाकर मजबूत साझेदारी निभाई. ऐसा लग रहा था कि भारत बड़ा स्कोर बनाएगा, लेकिन जोफ्रा आर्चर की धारदार गेंदबाजी के सामने मिडिल ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया. भारतीय टीम ने सिर्फ 15 रन के भीतर अपने 4 अहम विकेट गंवा दिए, जिससे बड़ा स्कोर बनाने की उम्मीद खत्म हो गई. रोहित शर्मा भी इस मुकाबले में 26 रन बनाकर आउट हो गए.

यह भी पढ़ें- Ind Vs Eng: भारतीय बल्लेबाज क्यों हैं इंग्लैंड में परेशान, इस पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने बताई वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *