Headlines

IND vs NZ 3rd ODI Live: टॉस और मैच शुरू होने का आया अपडेट, BCCI ने बताई टाइमिंग; ओवरों में भारी कटौती


भारत और न्यूजीलैंड की टीमें तीसरे वनडे के लिए मंगलवार (10 नवंबर) को हेमिल्टन के सेडन पार्क में हैं. इस मैच के जरिए टीम इंडिया की नजर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी. शुरुआती 2 मुकाबलों में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 5 विकेट (DSL के तहत) से और 4 रन (DSL के तहत) से जीत दर्ज की थी. दोनों ही मैचों में बारिश का खलल देखने को मिला था. 

बारिश ने मुकाबले में पूरे-पूरे ओवर नहीं होने दिए थे. तीसरे वनडे में भी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या तीसरे वनडे में भी बारिश खलल डालती है या नहीं. यह सीरीज में कप्तान शुभनम और केएल राहुल जैसे कुछ खिलाड़ियों के लिए आखिरी मैच होगा. अंतिम 2 मुकाबलों में कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथ में होगी. कुछ खिलाड़ी टेस्ट सीरीज को मद्दे नजर रखते हुए आखिरी 2 मैचों का हिस्सा नहीं बनेंगे. 

सेडन पार्क में टीम इंडिया का NZ के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड 

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ सेडन पार्क में 6-1 का रिकॉर्ड बरकरार रखा हुआ है. इसमें दोनों के बीच एक वो मैच भी शामिल है, जो बारिश की भेंट चढ़ गया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज कौन सी टीम बाजी मारती है. न्यूजीलैंड ने सेडन पार्क में खेले गए अपने पिछले 12 पूरे वनडे मैचों में जीत हासिल की है. यहां न्यूजीलैंड को आखिरी बार हार फरवरी 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी, जो बारिश के कारण 34-34 ओवरों का मैच हो गया था.

मुकाबले के लिए टीम इंडिया 

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, कुलदीप यादव. 

मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की टीम 

विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल, निक केली.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *