Headlines

Phone Mic: कम हो गई है फोन के माइक की आवाज? न करें ये गलती वरना फट जाएगा माइक


Phone Mic Safety: स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते वक्त कई बार हमारे सामने एक बड़ी अजीब परेशानी आ जाती है. जब हम किसी को कॉल करते हैं तो सामने वाले की आवाज तो हमें बिल्कुल साफ सुनाई देती है. लेकिन हमारी आवाज उस तक बहुत धीमी पहुंचती है या फिर कट-कटकर जाती है. ज्यादातर लोग इसे नेटवर्क की दिक्कत या फिर फोन की कोई बड़ी खराबी मान लेते हैं, जबकि असल वजह कुछ और ही होती है. 

दरअसल रोजाना जेब में रखने से फोन के निचले हिस्से में बने माइक के छोटे से छेद में धीरे-धीरे बारीक धूल, मिट्टी और कपड़े के रेशे जमा हो जाते हैं. यह गंदगी माइक के रास्ते को ब्लॉक कर देती है जिससे हमारी आवाज अंदर तक ठीक से नहीं पहुंच पाती है. ऐसे में लोग उस छेद को साफ करने के लिए जो तरीका अपनाते हैं वह उनके फोन के माइक को हमेशा के लिए खराब कर सकता है और जेब से हजारों रुपये का फालतू खर्चा करा देता है.

सिम इजेक्टर पिन या सुई डालने की गलती पड़ती है भारी

जब फोन के माइक या स्पीकर में धूल जम जाती है तो 90 फीसदी लोग उसे साफ करने के लिए सबसे पहले सिम निकालने वाली पिन, सेफ्टी पिन, सुई या फिर टूथपिक का इस्तेमाल लेते हैं. लोगों को लगता है कि इस नुकीली चीज से कुरेदने पर अंदर फंसी सारी मिट्टी तुरंत बाहर निकल आएगी. लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि फोन के उस छोटे से छेद के ठीक पीछे एक बेहद नाजुक जाली और माइक का पतला सा पर्दा यानी मेम्ब्रेन लगा होता है. 

यह पर्दा इतना हल्का और सेंसटिव होता है कि हमारी आवाज की तरंगों से वाइब्रेट होकर उसे सिग्नल में बदलता है. जैसे ही आप अनजाने में उसके अंदर कोई नुकीली पिन या सुई डालते हैं वह सीधे जाकर उस नाजुक पर्दे में छेद कर देती है. एक बार माइक का यह पर्दा फट गया तो फिर आपकी आवाज जानी पूरी तरह बंद हो जाती है और नया माइक लगवाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है.

जोर की फूंक मारना और गील कपड़ा भी खतरनाक

पिन डालने के अलावा लोग दूसरी बड़ी गलती यह करते हैं कि माइक के छेद में मुंह सटाकर पूरी ताकत से फूंक मारते हैं. ऐसा करने से दो बड़े नुकसान होते हैं. पहला तो यह कि तेज हवा के दबाव से बाहर जमी धूल साफ होने के बजाय और ज्यादा अंदर जाकर माइक के सेंसर पर चिपक जाती है. दूसरा नुकसान यह होता है कि हमारे मुंह से हवा के साथ बारीक नमी यानी भाप के कण भी अंदर चले जाते हैं जो अंदर मौजूद धूल के साथ मिलकर कीचड़ की तरह जम जाते हैं और कॉन्टैक्ट पॉइंट्स में जंग लगा देते हैं. 

इसके अलावा कई लोग रुई या कपड़े को पानी या सैनिटाइजर से गीला करके माइक के हिस्से को रगड़ते हैं. आज के नए स्मार्टफोन भले ही वाटर रेजिस्टेंट आते हैं लेकिन पानी या लिक्विड सीधे माइक की जाली में जाने से उसकी वाटरप्रूफ कोटिंग खराब हो जाती है और आवाज फटने लगती है.

Phone Mic: कम हो गई है फोन के माइक की आवाज? न करें ये गलती वरना फट जाएगा माइक

यह भी पढ़ें: Juice Jacking: रेलवे स्टेशन के चार्जिंग पोर्ट से भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें क्या है जूस जैकिंग

घर बैठे ऐसे करें माइक की सफाई

अगर आप बिना पैसे खर्च किए घर पर ही फोन का माइक साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए हमेशा सूखे और मुलायम तरीकों का ही इस्तेमाल करें. सबसे आसान और सेफ तरीका है एक पुराना और बिल्कुल सूखा सॉफ्ट ब्रिसल वाला टूथब्रश लेना. अपने फोन को स्विच ऑफ करें और टूथब्रश के मुलायम रेशों से माइक के छेद के ऊपर हल्के हाथों से एक ही डायरेक्शन में झाड़ें जिससे फंसी हुई धूल बाहर निकल आए.

ध्यान रहे कि ब्रश को छेद के अंदर जोर से नहीं दबाना है. इसके अलावा आप बाजार में मिलने वाली क्लीनिंग पुट्टी या नार्मल मास्किंग टेप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. टेप के चिपकने वाले हिस्से को माइक के छेद पर हल्के से दबाकर हटाएं, इससे सारी बारीक मिट्टी टेप पर चिपककर बाहर आ जाएगी. यह आसान सा तरीका आपके माइक के पर्दे को सेफ रखेगा और आपकी आवाज फिर से नए फोन जैसी साफ जाने लगेगी.झद

यह भी पढ़ें: Wifi Speed: घर के ये 4 इलेक्ट्रॉनिक सामान कम कर देते हैं वाई-फई स्पीड, जान लें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *