Indian AI Engineer loss US Job: आजकल टेक इंडस्ट्री में कुछ भी पक्का नहीं है. एक इंडियन AI इंजीनियर के साथ ऐसा ही कुछ हुआ, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया. यह इंजीनियर पिछले छह साल से अमेरिका में रहकर नौकरी कर रहा था. उसने वहां मास्टर्स डिग्री की और फिर एक बड़ी Fortune 500 कंपनी में तीन साल से ज्यादा काम भी किया. लेकिन अचानक उसे नौकरी से निकाल दिया गया. सबसे मजेदार बात यह है कि जिस प्रोजेक्ट पर वह काम कर रहा था, वही प्रोजेक्ट अब उसकी कंपनी की इंडिया टीम को दे दिया गया है. यानी उसका काम तो जारी रहेगा, बस वह खुद उसमें नहीं रहेगा.
H1B वीजा की मजबूरी
इस इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर अपनी पूरी कहानी शेयर की. उसने लिखा कि वह H1B वीजा पर अमेरिका में था. जब कंपनी ने उसे नौकरी से निकाला, तो उसके पास सिर्फ 60 दिन का समय बचा था कि वह कोई नई नौकरी ढूंढ ले. अगर वह ऐसा नहीं करता, तो उसे अमेरिका छोड़ना ही पड़ता. उसने बहुत कोशिश की, लेकिन 60 दिनों में उसे कोई नई नौकरी नहीं मिली और उसने बताया कि अब वे थक गया है और वे कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहता है जिसके लिए वह वापस इंडिया आने की तैयारी कर रहा है. उसने यह भी बताया कि वह अभी शादीशुदा नहीं है और उसकी उम्र तीस साल के आसपास है. उसने ये भी बताया कि उसने अपने सारे स्टूडेंट लोन पहले ही चुका दिए थे, तो कम से कम उस तरफ से कोई टेंशन नहीं है. उसने ये सारी बात रेडिट पर शेयर किया है. जिसपर उसने यूजर्स से उनकी राय भी मांगी है की उन्हें अब क्या करना चाहिए.
Returning from USA to India due to layoff while being on a H1b. Ironically my Job and entire project got moved to India team.
by u/noobcoder17 in developersIndia
यह भी पढ़ेंः अपनी बहनों का ख्याल रखना, कैंसर से जूझ रहे पिता ने 7 साल के बेटे को सिखाया पाठ- रुला देगा वीडियो
लोगों ने क्या सलाह दी
उसकी पोस्ट पर बहुत सारे लोगों ने कमेंट करके सलाह दी. एक व्यक्ति ने लिखा कि उसे उसी कंपनी या टीम में जाने की कोशिश करनी चाहिए जो अब उसका प्रोजेक्ट संभाल रही है. उसने यह भी कहा कि अभी हायरिंग का माहौल बहुत खराब चल रहा है, इसलिए Naukri और LinkedIn जैसी वेबसाइट पर लगातार कोशिश करते रहना चाहिए. एक और यूजर ने पूछा कि क्या वह इंडिया टीम में नौकरी ले सकता है, क्योंकि उसे तो प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी है. इस पर उस इंजीनियर ने जवाब दिया कि उसे नौकरी या सेवरेंस में से एक चुनने का मौका मिला था, और उसने सेवरेंस ही चुना क्योंकि वह डॉलर में मिल रहा था. कुछ और लोगों ने उसे हिम्मत दी और कहा कि उसकी प्रोफाइल असल में उतनी कमजोर नहीं है जितना वह सोच रहा है.
यह भी पढ़ेंः Viral Success Story : TCS से छोड़ी जॉब और खोली चावल की दुकान, हर साल कमा रहा 25 लाख रुपये
