Indore Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों इंदौर से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में दो आरोपियों को हाथ में प्लास्टर लगाए और लंगड़ाते हुए सड़क पर ले जाया जाता दिखाई देता है, लेकिन जैसे ही वे जेल के गेट पर पहुंचते हैं, दोनों अपने हाथों से प्लास्टर उतार देते हैं. यह सीन देखकर लोग हैरान रह गए. इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर कई तरह के दावे किए जाने लगे और यूजर्स भी इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो आरोपियों को हाथ में प्लास्टर लगाए हुए और लंगड़ाते हुए सड़क पर ले जाया जा रहा है. उनके साथ सिविल ड्रेस में कुछ लोग भी मौजूद हैं और पुलिसकर्मी भी दिखाई देते हैं. वीडियो आगे बढ़ने पर एक ऐसा सीन सामने आता है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. जेल के गेट पर पहुंचने के बाद दोनों आरोपी अपने हाथों में लगी पट्टियां और प्लास्टर उतारकर फेंक देते हैं. उस समय वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखाई देते हैं और उनसे बातचीत करते नजर आते हैं. इसके बाद वीडियो वहीं खत्म हो जाता है.
वाह रे इंदौर की नकली प्लास्टर वाली पुलिस…
इंदौर में दो अपराधियों को किसी संगीन जुर्म में पकड़ा गया. जनता की मांग थी कि इनकी पिटाई की जाए और पब्लिक जुलूस निकाला जाए.
पुलिस और अपराधियों के बीच 20,000 रुपए में सौदा तय हुआ. दोनों अपराधियों के हाथ में नकली प्लास्टर लगा कर लंगड़ाते… pic.twitter.com/M76BYZw7CN— Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08) July 29, 2026
पोस्ट में क्या किया गया दावा?
इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया है कि इंदौर में दो आरोपियों को किसी गंभीर मामले में गिरफ्तार किया गया था. पोस्ट के मुताबिक, लोगों की मांग थी कि आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस निकाला जाए. दावा यह भी किया गया कि पुलिस और आरोपियों के बीच 20 हजार रुपये में समझौता हुआ, जिसके बाद दोनों को हाथ में फर्जी प्लास्टर लगाकर और लंगड़ाते हुए सड़क पर घुमाया गया. पोस्ट में कहा गया कि जेल के गेट पर पहुंचने के बाद दोनों ने खुद ही प्लास्टर उतार दिया और इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.
यह भी पढ़ें – Solar Panel Viral Video: बिहार में टॉर्च से सोलर पैनल चार्ज करता दिखा शख्स, Video वायरल
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा कि आज के समय में सब कुछ फर्जी हो गया है. दूसरे यूजर ने कहा कि आखिर जेब में कितना पैसा गया होगा. किसी ने इसे भ्रष्टाचार बताया तो किसी ने पूरी घटना को नौटंकी कहा. कई लोगों ने इस मामले की जांच कराने और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग भी की. वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि अगर वीडियो सही है तो इसकी सही जांच होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें – Snow Leopard Viral Video: हिम तेंदुए ने किया भैंसे का शिकार, पहाड़ से भरभराकर गिरे- वीडियो वायरल
