Headlines

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की इस लिस्ट में नंबर-1 वैभव सूर्यवंशी, दूसरे पर अभिषेक शर्मा


वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के भविष्य हैं, जो 15 साल की उम्र में धूम मचाए हुए हैं. जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीदा था, तब से लेकर डेब्यू तक सिर्फ उनकी उम्र को लेकर चर्चाएं होती थी. वह मात्र 13 साल के थे, कई लोग इस पर यकीन भी नहीं करते थे. लेकिन डेब्यू के बाद से अब वैभव की पहचान अलग  हो गई है, दुनिया उन्हें विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में जानती है. यहां हम आपको वैभव के डेब्यू के बाद से IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट बता रहे हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर है.

वैभव सूर्यवंशी ने 19 अप्रैल, 2025 को आईपीएल डेब्यू किया था, ये मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ था. वैभव ने अपना खाता छक्के से खोला था, उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर ये सिक्स लगाया था. पहले मैच में उन्होंने 20 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 34 रन बनाए थे.

नंबर-1 वैभव !

जब से वैभव सूर्यवंशी IPL में खेल रहे हैं, उसके बाद से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड उन्ही के नाम है. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के भी एक ओवर में 2 छक्के लगाए थे. ट्रेंट बोल्ट और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाजों पर भी बड़े हिट लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- ‘हर मैच से पहले कार्टून देखता हूं…’, वैभव सूर्यवंशी ने क्यों कहा ऐसा; वीडियो हुआ वायरल

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में खेले 14 मैचों में 44 छक्के लगाए हैं, जो 19 अप्रैल, 2025 के बाद से किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है. लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 35 छक्के लगाए. लिस्ट में देखें टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं.

  1. वैभव सूर्यवंशी (RR): 44 छक्के
  2. अभिषेक शर्मा (SRH): 35 छक्के
  3. प्रभसिमरन सिंह (PBKS): 34 छक्के
  4. श्रेयस अय्यर (PBKS): 33 छक्के
  5. सूर्यकुमार यादव (MI): 29 छक्के

यह भी पढ़ें- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप

वैभव सूर्यवंशी IPL करियर

वैभव ने पिछले साल (2025) आईपीएल में डेब्यू किया था. राजस्थान रॉयल्स के लिए पहले संस्करण में उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए थे, जिसमें एक ऐतिहासिक शतक शामिल था. उन्होंने 35 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी, जो अभी तक आईपीएल में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक है.

जारी संस्करण (IPL 2026) में भी वैभव सूर्यवंशी 7 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 254 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक (220.86) है. वह अभी तक 2 अर्धशतक लगा चुके हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *