Headlines

Strait Of Hormuz: जिन जहाजों पर हुई फायरिंग, उनमें क्या किसी भारतीय की गई जान? सरकार ने किया खुलासा, होर्मुज में अब कितने इंडियन फंसे?


मिडिल ईस्ट में स्थित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच एक गंभीर घटना सामने आई. भारत के शिपिंग मंत्रालय ने बताया कि ईरानी ने पनामा के झंडे वाले यूफोरिया नाम के जहाज पर गोलीबारी की, जिसमें 21 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे. राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई भी भारतीय नाविक घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं.

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक यूफोरिया उन तीन जहाज़ों में शामिल था, जिन पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC ने हमला किया था. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई, जब ईरान अपने शिपिंग पर अमेरिका की तरफ से लगाए गए प्रतिबंध का विरोध कर रहा है और इस अहम जलमार्ग पर अपना कंट्रोल मजबूत करना चाहता है. यह वही रास्ता है, जहां से दुनिया के करीब 20 फीसदी तेल गुजरता है.

ये भी पढ़ें:  US Israel Iran War Live: ईरान के खिलाफ परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये जवाब

यूफोरिया जहाज ओमान के तट के पास मौजूद

यूफोरिया के अलावा जिन दो और जहाज़ों पर हमला हुआ, उनमें पनामा के झंडे वाला MSC फ्रांसेस्का और लाइबेरिया में रजिस्टर्ड एपामिनोंडास शामिल हैं. एपामिनोंडास भारत के मुंद्रा पोर्ट की ओर आ रहा था. हालांकि फ्रांसेस्का में कोई भारतीय क्रू मेंबर नहीं था. शिपिंग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने बताया कि यूफोरिया पर सवार 21 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं. जहाज पर एक बर्मी नागरिक भी मौजूद है. उन्होंने यह भी साफ किया कि विदेशी झंडे वाले जहाजों पर हुई इस फायरिंग में कोई भारतीय घायल नहीं हुआ. हमले के बाद कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि यूफोरिया ईरान के तट पर फंस गया है, लेकिन शिप ट्रैकिंग वेबसाइट्स के अनुसार यह जहाज ओमान के तट के पास देखा गया, जो फक्कन पोर्ट पर है. शिपिंग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बाद में कहा कि जहाज जेद्दा की ओर बढ़ रहा है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों को पता करना मुश्किल

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एक और बड़ी समस्या सामने आई है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की सही स्थिति का पता लगाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि बड़े स्तर पर सिग्नल में दखल और गलत डेटा दिखाने की कोशिशें हो रही हैं. इसी बीच शिपिंग मंत्रालय ने एक और अपडेट दिया. गिलब्राल्टर के झंडे वाला फ्रोसो K नाम का एक जहाज़, जिसमें 55,000 मीट्रिक टन सल्फर लदा है, सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है और अब भारत के पारादीप पोर्ट की ओर बढ़ रहा है. यह जहाज उन 15 जहाजों की सूची में था, जिन्हें प्राथमिकता दी गई थी. इसके अलावा देश गरिमा नाम का एक कच्चे तेल का टैंकर, जो 18 अप्रैल को होर्मुज से गुजरा था. वह बुधवार को मुंबई पहुंच गया. हालांकि, उसी दिन दो भारतीय झंडे वाले जहाज सनमार हेराल्ड और जग अर्नव पर भी IRGC की नावों ने फायरिंग की थी. इसके बाद दोनों जहाज़ों को वापस लौटना पड़ा.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कितने भारतीय नाविक मौजूद?

शिपिंग मंत्रालय के अनुसार, इस समय फारस की खाड़ी क्षेत्र में भारतीय झंडे वाले जहाजों पर कुल 518 भारतीय नाविक मौजूद हैं. इनमें से 340 नाविक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज  के पश्चिम में और 178 नाविक ओमान की खाड़ी में हैं. मौजूदा घटना से साफ पता चलता है कि हालात कितने तनावपूर्ण हैं. हालांकि अभी तक भारतीय नाविक सुरक्षित हैं, लेकिन स्थिति को देखते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: ‘सच में मैंने बहुत गड़बड़ कर दी, वे कुत्ते-बिल्लियों की तरह…’, ईरान का नाम लेकर ये क्या बवाली बोल गए ट्रंप?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *