Headlines

IPL 2026 के बीच इंग्लैंड की टेस्ट टीम का एलान, जोफ्रा आर्चर ने खेलने से किया मना! 3 नए खिलाड़ियों को मिला मौका


England Test Squad For New Zealand, 2026: आईपीएल 2026 के बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. स्क्वॉड में 3 नए खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिन्होंने अब तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है. इसमें 1 अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हैं. वहीं मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. टीम की कप्तानी नियमित कप्तान बेन स्टोक्स को सौंपी गई है.

इन 3 नए खिलाड़ियों को मिली जगह 

तीन खिलाड़ियों में डरहम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज एमिलियो गे, हैम्पशायर के तेज गेंदबाज सन्नी बेकर और समरसेट के विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स रेव शामिल हैं. वहीं स्पिनर रेहान अहमद और तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर व ओली रोबिन्सन की टेस्ट स्क्वॉड में वापसी हुई है. 

जोफ्रा आर्चर को लेकर जारी किया गया बयान

इंग्लैंड मेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने आर्चर ने बारे में बात करते हुए कहा, “जोफ्रा आर्चर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं. वह आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे और यह छह महीने के लंबे दौरे के बाद उन्हें लाल गेंद के क्रिकेट के लिए तैयार करने के बारे में है.”

04 जून से होगी सीरीज की शुरुआत 

इंग्लैंड की मेजबानी में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स में 04 जून से होगा, जिसके लिए टीम का एलान किया गया है. सीरीज का अंतिम मुकाबला 25 जून से नॉटिंघम में खेला जाएगा. 

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड 

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रेव, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टोंग. 

IPL 2026 में रेहान अहमद और जैकब बेथल की कब होगी वापसी?

रेहान अहमद और जैबक बेथल की वापसी को लेकर रिलीज में बताया गया कि दोनों खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं खत्म होने के बाद इंग्लैंड लौट आएंगे. 

 

यह भी पढ़ें: ‘मर गया पाकिस्तान क्रिकेट’, बांग्लादेश से शर्मनाक हार के बाद फूटा दिग्गज का गुस्सा, कह दी बहुत बड़ी बात

MI ने कर दिया रिलीज, तो ये 3 टीम हार्दिक पांड्या के लिए कुछ भी दांव पर लगाने को होंगी तैयार!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *