IPL 2026 के 50 मैच खेले जा चुके हैं. अभी तक कोई टीम प्लेऑफ के लिए अपना स्थान पक्का नहीं कर पाई है, न ही कोई टीम आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई है. सिर्फ मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स हैं, जो अब अपने सभी मैच जीतकर भी 14 ही अंकों तक पहुंच पाएगी. अन्य मैचों के नतीजों से इनकी किस्मत का फैसला होगा. पंजाब लगातार 3 मैच हारने के बाद टॉप पोजीशन से हट गई है, इस टीम के 3 गेंदबाज उन टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने एक मैच में 60 या इससे अधिक रन दिए हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में 50 मैचों के बाद के आंकड़े को देखें तो एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में से 3 पंजाब किंग्स के हैं. इसमें अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं. जबकि अन्य 2 सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज हैं. और यही दोनों टीमें अभी अंक तालिका में टॉप-2 पर है.
1. जेवियर बार्टलेट
जारी संस्करण में एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज जेवियर बार्टलेट हैं. पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे इस गेंदबाज ने 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवरों के अपने स्पेल में 69 रन खर्चे थे. ये वही मैच है, जिसमें केएल राहुल ने नाबाद 152 रन बनाए थे. हालंकि 264 रन बनाकर भी दिल्ली इस मैच को हार गई थी.
यह भी पढ़ें- क्या होता है हनी ट्रैप? BCCI ने खिलाड़ियों को दी सावधान रहने की सलाह; IPL 2026 के लिए बनाए कठोर नियम
2. अर्शदीप सिंह
दूसरे नंबर पर भी पंजाब किंग्स के ही गेंदबाज हैं. अर्शदीप सिंह ने 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने 4 ओवरों के स्पेल में 68 रन लुटाए थे. वह सिर्फ 1 ही विकेट ले पाए थे. ये मैच पंजाब के होम ग्राउंड (मुल्लांपुर) में ही खेला गया था.
3. साकिब हुसैन
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिनका ये पहला आईपीएल सीजन है. उन्होंने अपनी गेंदबाजी से अभी तक खूब प्रभावित किया है, हुसैन ने अपने पहले ही मैच में 4 विकेट लिए थे. लेकिन 25 अप्रैल को उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 62 रन लुटा दिए थे. इसी मैच में पंजाब ने 265 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था.
4. मार्को यानसेन
चौथे नंबर पर मार्को यानसेन हैं, जिन्होंने 6 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में अपने 4 ओवरों के स्पेल में 61 रन दिए थे. इस मैच में पंजाब हार गया था, जो उनकी लगातार तीसरी हार थी.
यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की होगी छुट्टी! ये खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया T20 कप्तान? आया नया अपडेट
5. प्रफुल हिंगे
एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर प्रफुल हिंगे हैं, जो सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल है. हिंगे ने 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने 4 ओवरों के स्पेल में 60 रन दिए थे.
