इंडियन प्रीमियर लीग का 44वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपॉक में खेला जाएगा. MI की स्थिति खराब है, अब उनके लिए हर मैच करो या मरो वाला ही है. CSK भी मुश्किल में है, टीम अपने होम ग्राउंड पर खेले गए पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से हार गई थी. उस मैच का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन चीयरलीडर्स से मजाक कर रहा है. उनका मजाक उड़ा रहा है, इस पर विदेशी चीयरलीडर ने भी शख्स को करारा जवाब दिया.
वायरल वीडियो चेपॉक का है, जिसमें मैच के दौरान CSK का एक फैन चीयरलीडर्स से मजाक कर रहा है. वीडियो दर्शकों में बैठा ही कोई शख्स बना रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि फैन चीयरलीडर से कहता है कि तुम एंजेल लग रही हो, लेकिन मेकअप के बिना ज्यादा अच्छी लगोगी. चीयरलीडर सुनकर चौंक जाती है और ऐसा जवाब देती है कि लड़के की बोलती बंद हो जाती है.
A CSK fan made a disrespectful comment to a GT cheerleader during an IPL match, saying she looked like an angel because of too much makeup 🤦♂️
She got angry and replied, “You should brush your teeth.”😂
This is why cheerleaders are kept at a distance from fans in IPL matches pic.twitter.com/mjbzFl4TIu
— ValenceCricket (@CricketValence) May 1, 2026
यह भी पढ़ें- ‘मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं…’, हार के बाद किस पर भड़के रियान पराग, जानिए क्या कहा
चीयरलीडर ने दिया करारा जवाब
CSK फैन की बात सुनकर चीयरलीडर चौंक जाती है, लेकिन जवाब भी करारा देती है. वह कहती हैं कि पहले अपने दांत साफ करके आओ, तुम्हे चाहिए क्या मेरा मेकअप और आईलैशेस.
सोशल मीडिया पर इसको लेकर लड़के की आलोचना भी हो रही है. एक यूजर ने लिखा, “यह बिल्कुल अस्वीकार्य है. लेकिन चीयरलीडर ने सचमुच उसे चुप कर दिया.”
यह भी पढ़ें- दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर अंक तालिका में लगाई छलांग, कहां पहुंची राजस्थान रॉयल्स? जानिए
आज चेपॉक में ही चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला है. IPL में सबसे ज्यादा खिताब जीतने (5-5 बार) वाली दोनों टीमों का सफर इस सीजन अच्छा नहीं रहा. चेन्नई 8 में से 3 जीत के साथ अंक तालिका में सातवें और मुंबई इंडियंस नौवें नंबर पर है. मुंबई ने 8 में से 2 मैच जीते हैं.
