Headlines

IPL Playoff Scenarios: 1 स्पॉट, 3 दावेदार और 2 मैच… समझिए प्लेऑफ का गणित, RR, PBKS और KKR कैसे कर सकती है क्वालीफाई?


पंजाब किंग्स ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की, इसी के साथ टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई. आज लीग स्टेज का आखिरी दिन है, जिसमें 2 मैच खेले जाने हैं. इन मैचों से तय होगा कि प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम कौन सी होगी. पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच है. दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने सामने होंगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस ने टॉप-2 स्थान कंफर्म कर लिया है. इन दोनों के बीच 26 मई को क्वालीफायर-1 खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने तीसरा स्थान सुनिश्चित कर लिया है, जो 27 मई को एलिमिनेटर मैच खेलेगी, लेकिन उनका मुकाबला किसके साथ होगा? ये आज तय हो जाएगा. पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदें जिंदा हैं. जानिए तीनों टीमों का प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण.

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण बहुत सीधा है. अगर आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम जीतती है तो प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी, फिर शाम को होने वाले मैच से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. अगर मुंबई जीत गई तो राजस्थान बाहर हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- अर्जुन तेंदुलकर ने IPL से अब तक कितने पैसे कमाए? रकम उड़ा देगी होश

पंजाब किंग्स

श्रेयस अय्यर के शतक की मदद से पंजाब किंग्स ने लीग स्टेज के अपने आखिरी मैच में LSG को 7 विकेट से हरा दिया. टीम 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई. PBKS प्लेऑफ में पहुंच सकती है अगर आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अपने-अपने मैच हार जाए. और अगर KKR जीते तो कम रनों के अंतर से जीते. लेकिन अगर राजस्थान जीत गई तो पंजाब बाहर हो जाएगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स

लीग स्टेज का आखिरी मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा. दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है और ये मैच तब रोमांचक बनेगा अगर दोपहर में राजस्थान रॉयल्स हार जाए. अगर RR जीती तो पंजाब के साथ कोलकाता भी बाहर हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश

कोलकाता को चाहिए कि राजस्थान हार जाए और वो दिल्ली कैपिटल्स को बड़े अंतर से हराए. क्योंकि KKR 15 अंकों तक पहुंच सकती है, PBKS के भी इतने अंक हैं लेकिन नेट रन रेट पंजाब का बेहतर है. इसलिए KKR को बेहतर नेट रन रेट करने के लिए चाहे को अगर 200 रन को डिफेंड कर रहे हों तो 77 रनों से जीते या 180 का लक्ष्य हो तो 12.4 ओवरों में चेज करे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *