Headlines

IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी


IPS Prahlad Meena Success Story : राजस्थान के दौसा जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर रेलवे में गैंगमैन की नौकरी करने वाले प्रहलाद मीणा ने UPSC परीक्षा पास कर IPS अधिकारी बनने तक का सफर तय किया. कभी रेल की पटरियों की मरम्मत करना उनकी डेली लाइफ का हिस्सा था, तो कभी नौकरी के बीच पढ़ाई के लिए वक्त निकालना सबसे बड़ी चुनौती भी थी, लेकिन प्रहलाद मीणा ने सीमित संसाधन, आर्थिक परेशानी, नौकरी का दबाव और लगातार मिली असफलताओं के बाद भी अपना लक्ष्य नहीं छोड़ा और आज उनकी कहानी हर किसी को प्रेरित करती है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी क्या है. 

प्रहलाद मीणा का सफर कहां से शुरू हुआ?

प्रहलाद मीणा का बचपन आर्थिक परेशानियों के बीच बीता. उनके परिवार के पास करीब 2 बीघा जमीन थी, जिससे घर का गुजारा करना आसान नहीं था. बचपन में उन्हें मवेशी चराने का काम भी करना पड़ता था. इन जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने पढ़ाई भी जारी रखी. उनके लिए शिक्षा बेहतर भविष्य की उम्मीद थी और इसी सोच ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. 

रेलवे में बने गैंगमैन

परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रहलाद ने रेलवे में गैंगमैन यानी ग्रुप डी कर्मचारी के तौर पर नौकरी शुरू की, ओडिशा के भुवनेश्वर में उनकी ड्यूटी थी, जहां उनका काम रेलवे ट्रैक की देखभाल और मरम्मत करना था. नौकरी मिलने से उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिली, लेकिन उनके सपने यहीं खत्म नहीं हुए. वह सरकारी सेवा में आगे बढ़ना चाहते थे. बाद में उन्होंने दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पद पर भी काम किया. 

कैसे करते थें UPSC की तैयारी?

नौकरी के साथ UPSC की तैयारी करना उनके लिए आसान नहीं था. इसके बाद भी उन्होंने समय का बेहतर इस्तेमाल किया. प्रहलाद रोज सुबह करीब 4 बजे उठकर पढ़ाई करते थे. ऑफिस के लंच ब्रेक में भी किताबें पढ़ते थे. मेट्रो से सफर के दौरान अखबार पढ़ना उनकी तैयारी का हिस्सा था. खास बात यह थी कि उन्होंने महंगी कोचिंग के बिना अपनी तैयारी जारी रखी. 

यह भी पढ़ें – यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड

UPSC की तैयारी में इतनी बार मिली असफलता

UPSC की तैयारी के दौरान प्रहलाद को कई बार असफलता मिली. उन्होंने 2013 और 2014 में मेंस परीक्षा दी, जबकि 2015 में प्रीलिम्स में भी सफलता नहीं मिली. लगातार तीन असफलताओं के बाद उन्होंने तैयारी नहीं छोड़ी. उन्होंने अपनी गलतियों और कमजोरियों को समझा और उन पर काम किया. खास तौर पर निबंध लेखन और ऑप्शनल सब्जेक्ट हिंदी साहित्य को मजबूत किया. 

2017 में पूरा हुआ IPS बनने का सपना

लगातार मेहनत के बाद आखिरकार साल 2017 में प्रहलाद मीणा ने UPSC परीक्षा पास की और 951 वीं रैंक हासिल की. इसके साथ ही उनका IPS बनने का सपना पूरा हुआ. जिस ओडिशा में उन्होंने कभी रेलवे गैंगमैन के तौर पर काम किया था, बाद में उन्हें उसी राज्य का IPS कैडर मिला.

यह भी पढ़ें – Courses After Retirement: रिटायरमेंट के बाद भी कर सकते हैं ये कोर्स, होगी तगड़ी इनकम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *