Headlines

IRS अफसर की बेटी हत्याकांड: आरोपी राहुल का बर्ताव देखकर चौंक गई पुलिस, अब कराएगी दिमाग की जांच


दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के सनसनीखेज मामले में अब जांच का दायरा और बढ़ाया जा रहा है. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस आरोपी राहुल मीणा का साइकोलॉजिकल एनालिसिस टेस्ट कराने की तैयारी में है ताकि उसकी मानसिक स्थिति, व्यवहार और हत्या के पीछे की असली वजह को समझा जा सके.

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने जिस तरह का बर्ताव किया, उसने जांच टीम को चौंका दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी बेहद शांत नजर आया और उसके चेहरे पर किसी तरह का पछतावा भी नहीं दिखा. इसी वजह से अब पुलिस विशेषज्ञों की मदद लेने जा रही है.

अमर कॉलोनी मर्डर केस: आरोपी राहुल ने खोला राज, IRS अफसर की बेटी की हत्या के बाद चुराई कैश और ज्वेलरी बरामद

आरोपी राहुल के सोचने के तरीके का आकलन 

जानकारी के मुताबिक, इस साइकोलॉजिकल टेस्ट में आरोपी के गुस्से का स्तर, भावनात्मक प्रतिक्रिया, सोचने का तरीका और अपराधी प्रवृत्ति जैसी चीजों का आकलन किया जाएगा. साथ ही ये भी देखा जाएगा कि कहीं उसमें एंटी सोशल पर्सनालिटी डिसऑर्डर जैसे लक्षण तो नहीं हैं.

पहले से प्लान किया था या गुस्से में मार दिया?

पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या पहले से प्लान की गई थी या फिर अचानक गुस्से में वारदात को अंजाम दिया गया. माना जा रहा है कि आरोपी की मनोवैज्ञानिक प्रोफाइलिंग से केस की कई अहम कड़ियां जुड़ सकती हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है. आरोपी राहुल मीणा 4 दिन की पुलिस रिमांड पर है. पुलिस तमाम एंगल से केस की जांच कर रही है.

कौन हैं प्रवेश वाही, जिन्हें BJP ने चुना MCD मेयर उम्मीदवार? 3 बार पार्षद, एक बार चेयरमैन… ऐसा रहा सफर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *