Headlines

Kanpur Dehat News: शव के पास खून, इंजेक्शन और शराब की टूटी बोतलें, फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


कानपुर देहात के झींझक के सुभाष नगर में सेना के जवान का शव किराए के मकान के अंदर निर्वस्त्र अवस्था में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान आनंद उर्फ सुरेंद्र सिंह चौहान (लगभग 33 वर्ष) पुत्र अतर सिंह, निवासी मंगलपुर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर के रूप में हुई है. वह महाराष्ट्र के अहमदनगर में सेना में तैनात थे और करीब 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे. वह अपनी पत्नी निधि और दो बेटों के साथ झींझक में किराए के मकान में रह रहे थे.

Gaur Green Avenue Fire: गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, राहत-बचाव में जुटी NDRF टीम

मृतक की पत्नी और ससुराल पर हत्या का आरोप 

मृतक के भाई राजेंद्र प्रताप ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र ने करीब दो महीने पहले 30 लाख रुपये का फंड निकाला था और एक प्लॉट भी बेचा था. इसी लालच में 26 और 27 अप्रैल की रात उनकी हत्या कर दी गई. उनका आरोप है कि पत्नी, साले और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया.

“>

शव के पास से मिलीं संदिग्ध सामग्रियां

परिजनों के अनुसार, शव के पास खून, एक इंजेक्शन और टूटी शराब की बोतल मिली है, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है. मृतक की मौसी पुष्पा ने भी बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल से बरामद दवा की शीशी और शराब की बोतल को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है.

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

सोनभद्र में शादी समारोह में हंगामा, नशे की हालत में मंडप में गिरा दूल्हा, दुल्हन ने लौटाई बारात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *