Headlines

Kanwar Yatra Viral Video : जब दोस्ती बनी मिसाल… हिंदू-मुस्लिम दोस्तों ने साथ उठाई 251 लीटर की कांवड़, देखें वायरल वीडियो


Kanwar Yatra Viral Video : कांवड़ यात्रा को आमतौर पर भगवान शिव की भक्ति और आस्था से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश से एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यहां दो दोस्तों ने ऐसा संदेश दिया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. मेरठ के रहने वाले मुस्लिम युवक शाकिर अपने हिंदू दोस्त मिंटू के साथ हरिद्वार से 251 लीटर की कांवड़ लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं. इन दोनों का कहना है कि उनकी यह यात्रा सिर्फ आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में भाईचारे का संदेश देने की भी एक कोशिश है. इनकी दोस्ती सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है. 

हिंदू-मुस्लिम दोस्तों ने साथ उठाई 251 लीटर की कांवड़

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के फलावदा कस्बे के होली चौक निवासी 21 वर्षीय शाकिर इस साल अपने हिंदू मित्र मिंटू के साथ हरिद्वार से 251 लीटर की कांवड़ लेकर यात्रा कर रहे हैं. इन दोनों ने गंगा जल भरने के बाद अपनी यात्रा शुरू की और साथ-साथ अपनी डेस्टिनेशन की ओर बढ़ रहे हैं. शाकिर का कहना है कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य लोगों से सामाजिक भाईचारे को मजबूत बनाने की अपील करना है. उनका मानना है कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और दोस्ती किसी धर्म या जाति को देखकर नहीं होती है. 

पिछले साल भी की थी कांवड़ यात्रा

यह पहली बार नहीं है जब शाकिर कांवड़ यात्रा में शामिल हुए हैं. पिछले साल भी उन्होंने हरिद्वार से 101 लीटर की कांवड़ उठाई थी और शिवरात्रि के अवसर पर स्थानीय शिव मंदिरों में गंगाजल अर्पित किया था. इस बार उन्होंने अपने दोस्त मिंटू के साथ 251 लीटर की कांवड़ उठाने का फैसला किया. 

रास्ते में दूसरे कांवड़ियों की भी कर रहे हैं सेवा

शाकिर सिर्फ अपने दोस्त के साथ यात्रा ही नहीं कर रहे, बल्कि रास्ते में मिलने वाले अन्य शिवभक्त कांवड़ियों की भी मदद करते नजर आ रहे हैं. कभी वह कांवड़ संभालते हैं तो कभी जरूरतमंद श्रद्धालुओं की मदद करते दिखाई देते हैं. दोनों लगातार दूसरे साल हरिद्वार से कांवड़ लेकर यात्रा कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें – Video: जंगल में टायर बदल रहा था शख्स, तभी टाइगर ने कर दिया अटैक

दोस्ती और भाईचारे की हो रही तारीफ

स्थानीय लोगों ने दोनों दोस्तों की इस पहल की तारीफ की है. उनका कहना है कि शाकिर और मिंटू की दोस्ती यह दिखाती है कि विश्वास, सहयोग और इंसानियत समाज को जोड़ने का काम करते हैं. धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन आपसी सम्मान और भाईचारा लोगों को एक साथ खड़ा करता है. 

सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स 

इन दोनों दोस्तों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस अनोखी दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, यही होती है सच्ची दोस्ती. वहीं दूसरे ने कहा, यही असली भारत की तस्वीर है. एक अन्य यूजर ने लिखा, वाह! दोस्ती की शानदार मिसाल. जबकि एक और यूजर ने कमेंट किया, यही दोस्ती असली प्यार है. 

यह भी पढ़ें –  Video: पाकिस्तान के दरिंदे, चलती महिला को गलत जगह छूकर भागा बदमाश





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *