गर्मियों में अपने किचन गार्डन की देखरेख कैसे करें?
1. ग्रीन नेट लगाएं- तेज धूप सीधे पौधों पर पड़ने से उनकी पत्तियां झुलसने लगती हैं. ऐसे में पौधों को सुरक्षित रखने के लिए उनके ऊपर ग्रीन नेट लगाना सबसे प्रभावी तरीका है. ग्रीन नेट सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों को रोकने में मदद करता है और आसपास का तापमान लगभग 5 से 6 डिग्री तक कम कर देता है. इससे पौधों को पर्याप्त रोशनी भी मिलती रहती है और लू के असर से बचे रहते हैं.
2. सही समय पर पानी दें – गर्मियों में पौधों को कब और कैसे पानी दिया जाए, यह बहुत जरूरी होता है. दोपहर की तेज धूप में पानी देने से मिट्टी ज्यादा गर्म हो जाती है, जिससे पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए हमेशा सुबह सूरज निकलने से पहले या शाम को सूर्यास्त के बाद हल्की सिंचाई करनी चाहिए. इस समय दिया गया पानी मिट्टी में अच्छी तरह समा जाता है और पौधों को पूरे दिन नमी मिलती रहती है.
3. मल्चिंग करें – गमलों और क्यारियों की मिट्टी को जल्दी सूखने से बचाने के लिए मल्चिंग एक अच्छा उपाय माना जाता है. इसके लिए मिट्टी के ऊपर सूखी पत्तियां, धान की भूसी या कोकोपीट की 2 से 3 इंच मोटी परत बिछाई जा सकती है. यह परत मिट्टी को सीधे धूप से बचाती है, जिससे पानी जल्दी नहीं सूखता और पौधों को बार-बार पानी देने की जरूरत भी कम पड़ती है.
4. रासायनिक खाद का यूज न करें – गर्मी में रासायनिक खादों का यूज नहीं करना चाहिए. यूरिया और डीएपी जैसी खादें गर्म प्रकृति की होती हैं, जो इस मौसम में पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. गर्मी की वजह से पौधे पहले ही कमजोर रहते हैं और ऐसे में ज्यादा मात्रा में रासायनिक खाद देने से पूरी तरह सूख सकते हैं. इस दौरान केवल ठंडी प्रकृति वाली जैविक खाद का ही सीमित मात्रा में यूज करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें – How to Clean LED Bulbs: क्या आपके घर के बल्ब की रोशनी भी हो गई है धीमी? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान हैक
5. पानी का छिड़काव करें – सिर्फ जड़ों में पानी देना ही काफी नहीं होता है. गर्मियों में पौधों के आसपास का वातावरण भी ठंडा बनाए रखना जरूरी है. इसके लिए दिन में कम से कम दो बार स्प्रे बोतल या पाइप की मदद से पौधों की पत्तियों पर हल्का पानी छिड़कें. इससे पत्तियों का तापमान कम होता है और उन पर जमी धूल भी साफ हो जाती है, जिससे पौधों की बढ़वार बेहतर बनी रहती है.
किन उपायों से हमेशा गार्डन हरा भरा रहेगा
1. अगर पौधे छोटे गमलों या प्लास्टिक के बर्तनों में लगे हैं, तो उन्हें तेज धूप और गर्म दीवारों से दूर रखना चाहिए. कंक्रीट की छत या बालकनी के पास रखे गमले बहुत जल्दी गर्म हो जाते हैं. ऐसे गमलों को किसी छायादार जगह पर एक साथ रख देना चाहिए. पौधों को एक जगह रखने से उनके आसपास नमी बनी रहती है और गर्मी से जल्दी प्रभावित नहीं होते हैं.
2. गर्मियों में किचन गार्डन की नियमित सफाई भी बहुत जरूरी होती है. पौधों की सूखी, पीली और खराब पत्तियों के साथ रोग वाली टहनियों को समय पर काट देना चाहिए.
3. इसके अलावा गमलों में उगने वाले खरपतवार को भी हटाते रहना चाहिए. इससे पौधे की एनर्जी और पोषण बेकार नहीं होता और वह गर्मियों में भी स्वस्थ बना रहता है.
यह भी पढ़ें – Water Tank Cleaning: अब पानी की टंकी साफ करने के लिए अंदर नहीं पड़ेगा उतरना, इस आसान ट्रिक से मिनटों में चमकाएं
