Headlines

KKR vs RR Highlights: रिंकू और रॉय ने जिताई हारी हुई बाजी, खुल गया कोलकाता की जीत का खाता; फिर हारी राजस्थान


Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आखिरकार IPL 2026 की पहली जीत दर्ज कर ली है. उसने ईडन गार्डन्स पर राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया है. रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की नाबाद 76 रनों की साझेदारी ने KKR की जीत का खाता खोला. राजस्थान रॉयल्स के लिए यह जीती हुई बाजी हारने के बराबर रहा, क्योंकि RR के गेंदबाजों ने 100 के स्कोर से पहले ही केकेआर के 6 विकेट गिरा दिए थे. उसके बाद रिंकू और अनुकूल ने जो खेल दिखाया उसके आगे राजस्थान के गेंदबाज पानी भरते नजर आए.

ईडन गार्डन्स पर खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे. जवाब में कोलकाता ने 85 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे. मगर रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय के दमदार और सूझबूझ भरे खेल ने कोलकाता को अंतिम ओवर में रोमांचक जीत दिलाई.

हारी हुई बाजी जीती KKR, खुल गया जीत का खाता

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बहुत खराब रही. 5 रन के स्कोर तक दो विकेट गिर चुके थे. कैमरून ग्रीन स्टंप आउट हो गए, जिन्होंने 27 रन बनाए और कप्तान अजिंक्य रहाणे तो खाता तक नहीं खोल पाए. देखते ही देखते कोलकाता ने 85 के स्कोर तक आते-आते 6 विकेट खो दिए थे. उस समय केकेआर के जीतने का प्रतिशत केवल 16 था.

जीत के चांस जब 16 प्रतिशत थे तब रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने जिम्मेदारी ली. दोनों ने सूझबूझ भरे अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया. एक छोर पर अनुकूल डटे रहे, दूसरी ओर रिंकू सिंह बड़े शॉट लगाने का काम करते रहे. रिंकू ने 34 गेंद में 53 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, वहीं अनुकूल 29 रन बनाकर नाबाद लौटे.

यह भी पढ़ें: Watch: धोनी को भी कर दिया फेल, नहीं देखी होगी कभी ऐसी स्टंपिंग! ध्रुव जुरेल के कारनामे ने उड़ाए होश

2 ओवर में बनाने थे 21 रन

18वें ओवर तक मैच फंसा हुआ नजर आ रहा था. कोलकाता को अंतिम 2 ओवर में जीत के लिए 21 रन बनाने थे, लेकिन रिंकू सिंह ने ठान लिया था कि वो KKR को सीजन की सबसे पहली जीत दिला कर रहेंगे. 19वें ओवर में अनुकूल ने जोफ्रा आर्चर को जबरदस्त छक्का जड़ दिया. इस ओवर में 12 रन आए , जिसके बाद अंतिम ओवर में कोलकाता को 9 रन बनाने थे. इससे पहले 18वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करने वाले बृजेश शर्मा अंतिम ओवर में 9 रन डिफेंड नहीं कर पाए.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले 4 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा, कौन है नंबर-1



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Pro News Ticker & Marquee for WPBakery Page Bilder : Display Post, Custom Post, RSS & WooCommerce ProAuto – Car Detailing, Service & Shop WordPress Theme Probiz – Multipurpose Business and Corporate WordPress Theme Probiz – Portfolio WordPress Theme ProDent | Dental Clinic & Doctor WordPress Theme + Elementor + RTL Product Alerts for WooCommerce Product Bundles – Elementor WooCommerce WordPress Plugin Product Catalog Feed Pro by PixelYourSite Product Condition for WooCommerce Product Designer for PHP Standalone | Lumise