Headlines

Life Of Billionaire Families: क्या ज्यादा रईस होना भी करता है परेशान? एलन मस्क की बेटी का दर्द सुन रह जाएंगे हैरान


Can Being Extremely Rich Make You Lonely: क्या बहुत ज्यादा अमीरी भी इंसान को परेशान कर सकती है? दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन में गिने जाने वाले एलन मस्क की बेटी विवियन जेना विल्सन की कहानी इसी सवाल का जवाब देती नजर आती है. बाहर से चमकती हुई आलीशान जिंदगी के पीछे एक ऐसा सच छिपा होता है, जो अक्सर लोगों को दिखाई नहीं देता. चलिए आपकतो बताते हैं कि एलन की बेटी ने अपनी जिंदगी के बारे में क्या बताया. 

कैसा रहा उनका अनुभव

विवियन ने हाल ही में अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि वह अनुभव उनके लिए काफी अजीब और बेहद अकेला था. उन्होंने कहा कि ऊपरी तबके के लोगों की अपनी अलग दुनिया होती है, अलग स्कूल, अलग दोस्त और ऐसा सामाजिक दायरा, जो आम जिंदगी से पूरी तरह कटा हुआ होता है. बचपन में उन्होंने ऐसे खास स्कूलों में पढ़ाई की, जहां सिर्फ अमीर परिवारों के बच्चे होते थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कभी अपनापन महसूस नहीं हुआ.

वह बताती हैं कि बहुत छोटी उम्र में ही जब उन्होंने सड़कों पर रहने वाले लोगों को देखा, तो उनका मन विचलित हो गया था. उन्हें यह समझ नहीं आता था कि एक तरफ इतनी दौलत है और दूसरी तरफ लोग बिना घर के जीने को मजबूर हैं. जब वह इस पर अपनी चिंता जाहिर करती थीं, तो लोग उन्हें जरूरत से ज्यादा भावुक कहते थे, लेकिन आज भी उन्हें लगता है कि उनकी सोच सही थी.

 अमीरी इंसान को हकीकत से दूर कर देती है

विवियन के मुताबिक, अत्यधिक अमीरी इंसान को हकीकत से दूर कर देती है. धीरे-धीरे यह एहसास बनने लगता है कि सारी सुविधाएं और संसाधन उसी के हक में हैं, जबकि समाज का एक बड़ा वर्ग संघर्ष में जी रहा होता है. उन्होंने इसे लालच और भोग की एक ऐसी अंतहीन दौड़ बताया, जिसमें इंसान अपनी असली पहचान खोने लगता है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बार-बार अपने पिता के नाम से पहचाना जाना पसंद नहीं है. उनके लिए यह उनकी कहानी का एक हिस्सा जरूर है, लेकिन उनकी पूरी पहचान नहीं. यही वजह है कि उन्होंने अपनी अलग राह चुनी और अपने जीवन के फैसले खुद लेने का निर्णय किया.

ये भी पढ़ें-Constipation Relief Tips: क्या सुबह-सुबह पानी पीने से सच में बन जाता है प्रेशर, कितनी सच है यह बात?

कुछ साल पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर अपनी मां जस्टीन विल्सन का सरनेम अपना लिया और अपने पिता से दूरी बना ली. आज वह साधारण जीवन जी रही हैं, जबकि उनके पास अपार संपत्ति तक पहुंच हो सकती थी.

उनकी जिंदगी आसान नहीं रही

रिश्तों के स्तर पर भी उनकी जिंदगी आसान नहीं रही. उनका कहना है कि उनके पिता पहले से ही उनकी जिंदगी में ज्यादा शामिल नहीं थे और समय के साथ दूरी और बढ़ती गई. हालांकि, उनकी मां के साथ उनका रिश्ता बेहद मजबूत और सहारा देने वाला रहा. आज विवियन अपने दम पर अपनी पहचान बना रही हैं और समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं.

ये भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर छाया कैस्टर ऑयल बेली पैच ट्रेंड, जानिए क्या सच में देता है फायदा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Areia – Portfolio and Agency WordPress Theme Arena Products Store | WordPress Plugin Arf | Architecture & Interior Design WordPress Theme ARG Multistep Checkout for WooCommerce Argenta – Creative Multipurpose WordPress Theme Argo – Training Course WordPress Landing Page Theme Argus | Social Media WordPress Plugin ARI Fancy Lightbox – WordPress Popup Plugin Aria – Pure Business WordPress Theme Arica – Portfolio WordPress Theme for Creatives