Headlines

Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल


 Little Girl Viral Video: देश एक तरफ 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मना रहा है तो दूसरी तरफ इससे जुड़ा एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. यह वीडियो एक प्यारी सी मासूम बच्ची का है, जो 15 अगस्त के मौके पर आर्मी यूनिफार्म पहने नजर आ रही है. हालांकि, बससे क्यूट बात यह है कि वह बच्ची आतंकियों को मारने की जिद पकड़े है और रो रही है, लेकिन उसके इस मासूम अंदाज ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है.

वीडियो में क्या है?

वीडियो में बच्ची पूरी तरह से फौजी के गेटअप में है. उसने हरे रंग का बैग और कैमोफ्लाज ड्रेस पहनी हुई है. रोते हुए भी वह बड़े जोश के साथ बताती है कि वह बड़ी होकर आर्मी में जाएगी और आतंकवादियों से लड़ेगी. उसकी आंखों में आंसू हैं, लेकिन उसकी आवाज में देशभक्ति का जोश साफ नजर आता है. यही मासूमियत और जोश लोगों को काफी पसंद आया. वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि छोटी बच्ची आर्मी ऑफिसर बनकर आतंकवादियों से लड़ने की बात कहती है. इसी वजह से यह वीडियो कुछ ही समय में हजारों लोगों तक पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: सड़क पर भरा था पानी, कार रोक साफ करने लगा युवक, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट

लोगों का रिएक्शन कैसा रहा?

वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने कई मजेदार रिएक्शन दिए. किसी ने मजाक में लिखा कि “पापा बी लाइक- बेटा, ये चीजें ऑनलाइन कहां मिलती हैं.” वहीं कई लोगों ने बच्ची की मासूमियत की तारीफ की. कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि “आजकल बच्चे बहुत जल्दी बड़ी-बड़ी बातें सीख जाते हैं”. कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि सोशल मीडिया देखकर आजकल बच्चे काफी स्मार्ट हो गए हैं. मजाक के साथ-साथ कई लोगों ने बच्ची के जोश और देशभक्ति की भी तारीफ की.

वीडियो इतना वायरल क्यों हुआ?

ऐसे वीडियो लोगों को इसलिए पसंद आते हैं, क्योंकि इनमें मासूमियत और जोश दोनों देखने को मिलते हैं. जब कोई छोटा बच्चा बड़े कॉन्फिडेंस के साथ बड़ी बातें कहता है, तो उसे देखकर लोग हंसते भी हैं और भावुक भी हो जाते हैं. यही वजह है कि बच्चों से जुड़े ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर जल्दी फैल जाते हैं.

इसके अलावा, आर्मी और देशभक्ति से जुड़े वीडियो भारत में हमेशा लोगों को पसंद आते हैं. जब इसमें एक मासूम बच्ची का अंदाज जुड़ जाता है, तो लोग उसे ज्यादा शेयर और लाइक करते हैं. इससे वीडियो और ज्यादा लोगों तक पहुंच जाता है.

यह भी पढ़ें: Lioness Attack Viral Video: 30 मिनट तक शेरनी के पंजे में फंसा रहा युवक, वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *