Headlines

Maharashtra News: लग्जरी कार से गुटखा बरामद, श्रीगोंदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28.88 लाख का माल जब्त


महाराष्ट्र में अहिल्यानगर जिले के श्रीगोंदा तालुका में अवैध गुटखा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. स्थानीय अपराध शाखा (LCB) की टीम ने लग्जरी कारों का इस्तेमाल कर गुटखा ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और कुल 28,88,330 रुपये का माल जब्त किया.

श्रीगोंदा पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त कर रही एलसीबी टीम को गुप्त सूचना मिली कि मुंढेकरवाड़ी निवासी अमोल जाधव प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू की तस्करी कर रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने अमोल जाधव के घर के आसपास निगरानी बिठाई. 

महाराष्ट्र के सांगली में 19 साल के युवक ने की आत्महत्या, मां का आरोप- धर्मांतरण का था दबाव

लग्जरी कारों में बोरियां ट्रांसफर करते पकड़े गए

निगरानी के दौरान पुलिस को तीन व्यक्ति सफेद रंग की लग्जरी कार से बोरियां निकालकर स्विफ्ट कार में ट्रांसफर करते दिखाई दिए. पुलिस ने तुरंत मौके पर छापा मारा और तीनों को हिरासत में ले लिया.

किन-किन चीजों की हुई बरामदगी

गिरफ्तार आरोपियों में अमोल जाधव, अनिल कुरुमकर और फरहान बेपारी शामिल हैं. पुलिस ने उनके कब्जे से 6,03,200 रुपये मूल्य का आरएमडी, विमल पान मसाला, गुटखा और वी-1 सुगंधित तंबाकू, 22 लाख रुपये की दो लग्जरी कारें (एमजी ग्लॉस्टर और स्विफ्ट), 30,130 रुपये नकद तथा 55,000 रुपये के तीन मोबाइल फोन बरामद किए. कुल 28,88,330 रुपये का सामान जब्त किया गया है.

राज्य स्तर पर सख्ती बढ़ी

राज्य में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की लगातार कार्रवाई के बाद अब पुलिस भी गुटखा माफिया के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है. श्रीगोंदा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का मानना है कि यह गिरोह बड़े स्तर पर गुटखा की तस्करी कर रहा था.

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गुटखे पर रोक

गुटखा और सुगंधित तंबाकू उत्पाद स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं. इनके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. प्रशासन ने ऐसे अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने का संकल्प लिया है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस तरह की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. इस सफल कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर अवैध गुटखा कारोबार पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है. जांच के दौरान और अधिक आरोपी सामने आने की संभावना है.

‘रोशनी की चार किरणों की उम्मीद…’ सचिन अहिर के बागी होने पर संजय राउत का छलका दर्द



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *