Headlines

Man Performing Puja in Train: ट्रेन में दीया जलाकर पूजा करते दिखे पंडित जी, वीडियो वायरल


Man Performing Puja in Train: सोशल मीडिया पर रोजाना ट्रेन की तरह-तरह की वीडियो वायरल होती रहती हैं. कुछ महीने पहले एक वीडियो में एक महिला ट्रेन के अंदर ही वट सावित्री पूजा कर रही थी, जिसे देखकर हर कोई दिखावटी आस्था की बात कर रहा था. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी एसी ट्रेन के अपर बर्थ पर पूजा करता नजर आता है. इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.

वीडियो में क्या देखा गया?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक आदमी एसी ट्रेन की सबसे ऊपर वाली सीट पर बैठकर पूजा कर रहा है. यही तक बात सीमित नहीं थी, उसने दिया और अगरबत्ती दोनों जला रखी थीं. साथ ही ट्रेन में पैसेंजर भी बैठे हुए थे. यह सारी घटना ट्रेन के ही एक पैसेंजर ने अपने फोन में कैद कर ली. वीडियो में आदमी के कपड़े भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. उस आदमी ने ऊपर गंजी और नीचे गमछा लपेट रखा है, मानो वह घर बैठकर पूजा कर रहा हो. यही वजह है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Snake on Airplane Wing: हवा में था हवाई जहाज, तभी फन फैलाए दिखा काला नाग; वीडियो वायरल

यूजर्स ने लिए जमकर मजे

हजारों लोगों ने इस वीडियो के नीचे कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा कि, “हद कर दी भाई ने, इतनी जरूरी पूजा-पाठ थी तो आज के दिन ट्रेन में ही क्यों आए?” वहीं एक यूजर ने उस आदमी को बेवकूफ बताते हुए लिखा कि, “ये लोग फेमस होने के चक्कर में कुछ भी कर लेते हैं.” वहीं एक यूजर ने एकदम मजाकिया अंदाज में लिखा कि, “यही आदमी ट्रेन में आग लगाकर बोलेगा कि ये सब ऊपर वाले की मर्जी थी.” साथ ही एक यूजर का कहना है कि, “ऐसे लोगों को टीटी ट्रेन में घुसने ही क्यों देता है और अगर घुस भी जाते हैं तो इन लोगों की इस हरकत पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं करता?” इस तरह के हजारों कमेंट इस वीडियो के नीचे देखने को मिल रहे हैं. कुल मिलाकर ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों के लिए एक बार फिर हंसने और हैरान होने का जरिया बन गया है.

यह भी पढ़ेंः Snake Viral Video: खेत में सो रहे आदमी की छाती पर लोटने लगा सांप, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *