Headlines

Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार


पत्नी की गोली मारकर हत्या कर फरार चल रहे दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल मनीष भाटी में आत्महत्या कर ली. मनीष ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली. पुलिस को मंगलवार शाम को मनीष भाटी का शव ईस्ट दिल्ली के मयूर विहार के पास एक पार्क में मिला. ईस्ट दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में पत्नी की हत्या को कथित तौर पर अंजाम देने के बाद वो फरार चल रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पत्नी को जन्मदिन पर ही उतारा मौत के घाट

आरोपी ने पत्नी को जन्मदिन पर गोली मार दी थी. मनीष और उसकी पत्नी प्रियंका के मध्य बीच सड़क पर तीखी बहस शुरू हो गई थी.  प्रियंका कथित तौर पर परेशान थी, क्योंकि उसके पति ने उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं नहीं दी जिससे बहस शुरू हो गई और इसके बाद गोलीबारी की घटना हुई. 

ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, ‘काफी पहले ही पार्टी से…’

पत्नी की छाती में मार दी थी गोली

पुलिस के अनुसार, प्रियंका और उसके पति घर पर बहस के बाद सोमवार तड़के दोपहिया वाहन पर अपने न्यू विनोद नगर स्थित आवास से एक साथ निकले. उसने अपनी पत्नी की छाती में गोली मार दी और उसे सड़क किनारे खून से लथपथ छोड़कर मौके से भाग गया. उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

मृतका के परिवार ने दावा किया कि दंपति प्रियंका के जन्मदिन पर तड़के तीन बजे एक साथ घर से निकले थे. प्रियंका के भाई राहुल और मनीष के अनुसार, रास्ते में उनके बीच कथित रूप से बहस होने लगी जिसके बाद कांस्टेबल ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के नजदीक अपनी पत्नी को कथित रूप से गोली मार दी. इसके बाद वह उसे गंभीर रूप से घायल छोड़कर भाग गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज बरामद की है जिसमें जोड़े को अपनी बाइक रोकते और बहस करते हुए देखा गया.

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- ‘खंजर देने वाला कोई और…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *