Headlines

Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट


Metro Viral Video : मेट्रो में अक्सर सीट को लेकर बहस, झगड़े या यात्रियों के अजीबोगरीब हरकत करने के वीडियो सामने आते हैं. वहीं आजकल मेट्रो में रील बनाने और अलग-अलग तरह का कंटेंट शूट करने का चलन भी देखने को मिलता है, लेकिन इस बार वायरल हो रहा वीडियो इन सबसे अलग है. इसमें किसी तरह का विवाद या हंगामा नहीं, बल्कि एक महिला की छोटी-सी मदद और इंसानियत नजर आती है.

वीडियो में एक लड़का मेट्रो के अंदर ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा होता है और बार-बार अपना माथा पकड़ता दिखाई देता है. उसकी स्थिति देखकर पास बैठी एक महिला अपनी सीट छोड़ देती है और उसे बैठने के लिए जगह देती है. इसके बाद महिला और आसपास मौजूद दूसरी महिला की ओर से लड़के की मदद का सिलसिला जारी रहता है. 

मेट्रो में ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था लड़का

वायरल वीडियो की शुरुआत मेट्रो के अंदर के सीन से होती है. एक लड़का सीट के पास खड़ा दिखाई देता है, जबकि आसपास दूसरे यात्री अपनी सीटों पर बैठे हुए हैं. वीडियो में लड़का सामान्य तरीके से खड़ा नहीं हो पा रहा होता है. वह बार-बार अपना माथा पकड़ता है और कुछ देर बाद मेट्रो के गेट के पास खड़े रहने में परेशानी होने के कारण बैठने की कोशिश करता दिखाई देता है. 

महिला ने अपनी सीट छोड़कर की मदद

लड़के की स्थिति देखकर पास बैठी एक महिला अपनी सीट से उठ जाती है. वह लड़के को बैठने के लिए अपनी जगह दे देती है. शुरुआत में लड़का थोड़ा झिझकता हुआ नजर आता है, लेकिन महिला के सीट छोड़ने के बाद वह वहां बैठ जाता है. महिला खुद उसके पास खड़ी रहती है. वीडियो में महिला का यह छोटा-सा कदम ही सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है. 

पानी के साथ खाने के लिए भी दिया कुछ

वीडियो में आगे लड़के के पास बैठी एक दूसरी महिला भी उसकी मदद करती नजर आती है. वह लड़के को पानी की बोतल देती है, जिसे लड़का लेकर पानी पीता है. इसके बाद वीडियो के आखिरी हिस्से में एक महिला उसे कुछ खाने के लिए भी देती दिखाई देती है. इस तरह पूरे वीडियो में अलग-अलग समय पर महिलाएं लड़के की मदद करती नजर आती हैं. 

यह भी पढ़ें – Mumbai House Viral Video: सिर्फ वेजिटेरियन ही खरीद सकता है 6.5 करोड़ का यह घर, शर्त से सोशल मीडिया पर बवाल 

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने महिलाओं के इस व्यवहार की तारीफ की, कई लोगों ने इसे इंसानियत और छोटी-सी मदद की अच्छी मिसाल बताया. एक यूजर ने लिखा कि ऐसी छोटी-सी मदद रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बना सकती है. वहीं कुछ लोगों ने महिला के व्यवहार को मां जैसा बताया. कई यूजर्स ने यह भी कहा कि बाकी यात्रियों की मौजूदगी के बाद भी मदद के लिए आगे आने वाली महिला की तारीफ की जानी चाहिए. कुछ लोगों ने इस वीडियो को देखकर कहा कि दुनिया में आज भी इंसानियत कायम है. 
 
यह भी पढ़ें –  Sleeper Train Viral Video: ट्रेन के जनरल कोच को ही बना दिया OYO, वीडियो देख आ जाएगा पसीना





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *