Headlines

Moradabad News: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण


मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के बीच एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘श्री राम वाटिका’ का लोकार्पण किसी मंत्री या अधिकारी से नहीं, बल्कि वहां मौजूद दो छोटी बच्चियों के हाथों कराया. यह पल लोगों के लिए यादगार बन गया.

सुरक्षा घेरे के बीच बच्चियों को बुलाया

मुख्यमंत्री का काफिला जब श्री राम वाटिका पहुंचा, तब वहां दो नन्ही बच्चियां आसपास टहल रही थीं. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल के बीच मुख्यमंत्री योगी की नजर उन बच्चियों पर पड़ी.

Exclusive: रुपये से लेकर डॉलर और ज्वेलरी तक… सात आरोपियों से क्या-क्या हुआ बरामद? पढ़ें पूरा कबूलनामा

उन्होंने तुरंत सुरक्षा कर्मियों को इशारा कर दोनों बच्चियों को अपने पास बुलाया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद उनके हाथों से फीता कटवाकर श्री राम वाटिका का लोकार्पण कराया और इसे जनता को समर्पित किया.

कार्यक्रम की व्यस्तता और सुरक्षा व्यवस्था के चलते बच्चियों की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन उनके चेहरे पर दिख रही खुशी और मुख्यमंत्री के स्नेह ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो और तस्वीरें भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गईं.

बेटियों के सम्मान का दिया संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह कदम सिर्फ एक औपचारिक उद्घाटन तक सीमित नहीं रहा. इसे बेटियों के सम्मान और उनके महत्व को सामने रखने वाले संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है. जिस श्री राम वाटिका को भारतीय संस्कृति, आदर्शों और मूल्यों का प्रतीक माना जा रहा है, उसका शुभारंभ दो छोटी बच्चियों के हाथों कराना लोगों को खास संदेश देता नजर आया.

Exclusive: लवकुश मिश्रा ने चढ़ावा चोरी के मामले में कबूली ये बातें, 500 रुपये के 2850 नोट बरामद

बिना किसी पूर्व योजना के दो अनजान बच्चियों को इतना बड़ा सम्मान देना मुख्यमंत्री की सहजता और संवेदनशीलता को भी दर्शाता है. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पल की सराहना की और इसे मुख्यमंत्री के मानवीय व्यवहार का उदाहरण बताया.

मुरादाबाद में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ यह भावुक दृश्य भी लोगों की यादों में लंबे समय तक बना रहेगा. कई लोगों का कहना है कि इस छोटे से कदम ने पूरे कार्यक्रम को और अधिक खास बना दिया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *