Headlines

Most T20I Wickets for India: अक्षर पटेल से पहले भारत के 3 गेंदबाज ले चुके हैं 100 विकेट; देखें टॉप-5 में कौन-कौन शामिल


अक्षर पटेल शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में सबसे किफायती गेंदबाज रहे, उन्होंने जैकब बेथेल का विकेट लेकर इतिहास भी रचा. वह भारत के पहले स्पिनर हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे किए हैं. बता दें कि उनसे पहले टीम इंडिया के 3 गेंदबाज ऐसा कर चुके हैं. जानिए टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन शामिल है, किसने कितने विकेट लिए हैं.

अर्शदीप सिंह (134)

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं, जिन्होंने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट लिए थे. उन्होंने पहले ही ओवर में 2 विकेट लेकर अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन तीसरे ओवर में 27 रन लुटाकर महंगे भी साबित हुए. अर्शदीप ने 86 टी20 मैचों में 134 विकेट लिए हैं, वह एक बार फाइव विकेट हॉल भी कर चुके हैं.

जसप्रीत बुमराह (121)

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 95 मैच खेले हैं और 121 विकेट लिए हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, वह वनडे सीरीज में खेलेंगे.

हार्दिक पांड्या (114)

भारतीय ऑलराउंडर ने भी ये आंकड़ा पार किया है, जो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं. पांड्या ने 138 टी20 मैचों में 114 विकेट लिए हैं. पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा भी थे, लेकिन चोट के कारण बाहर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं

अक्षर पटेल (100)

बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज और पहले स्पिनर हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में खेले 98 मैचों में 100 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें- ‘पहले हार नहीं रहे थे अब जीत नहीं…’, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

युजवेंद्र चहल

लिस्ट में पांचवें नंबर पर स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 80 मैचों में 96 विकेट लिए हैं. हालांकि वह टीम से बाहर चल रहे हैं, उन्होंने 2023 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. इसलिए संभावना कम है कि वो अपने 100 T20I विकेट पूरे कर पाए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *