Headlines

Neeraj Chopra Final: कितने बजे शुरू होगा नीरज चोपड़ा का फाइनल मैच? कब और कहां देखें लाइव


Commonwealth Games Javelin Throw Final Live Streaming: नीरज चोपड़ा 8 साल से दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल जीतने का इंतजार कर रहे हैं. वह इंतजार अब खत्म होने ही वाला है. नीरज ने जेवलिन थ्रो के क्वालीफिकेशन राउंड में 79.61 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. पाकिस्तान के अरशद नदीम और भारत के दोनों अन्य एथलीट रोहित यादव और यशवीर सिंह भी फाइनल में प्रवेश कर चुके हैं.

नीरज चोपड़ा ने आखिरी बार 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में जेवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन चोट के कारण वो 2022 के खेलों में भाग नहीं ले पाए थे. आज भारत के पास मेंस जेवलिन थ्रो में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों मेडल जीतने का सुनहरा अवसर होगा. यहां जान लीजिए जेवलिन थ्रो का फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा.

कितने बजे शुरू होगा फाइनल?

मेंस जेवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला आज देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा.

कहां देखें लाइव?

भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्ध है.

इसके अलावा टीवी पर लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन 2, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 पर उपलब्ध होगा.

अरशद नदीम से टक्कर

नीरज चोपड़ा के लिए गोल्ड मेडल जीतना आसान नहीं होगा. क्वालीफिकेशन राउंड में तेज हवा चल रही थी. इस कारण नीरज चोपड़ा सिर्फ 79.61 मीटर दूर भाला फेंक पाए और क्वालीफिकेशन राउंड में पांचवें स्थान पर रहे. टॉप पर रहे श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे भी 82.84 मीटर की दूरी तय कर पाए थे.

जेवलिन थ्रो में कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम के नाम है, 2022 के खेलों में 90.18 मीटर दूर भाला फेंककर इतिहास रच दिया था. अरशद के अलावा ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स भी गोल्ड मेडल की दावेदारी पेश कर रहे होंगे, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

यह भी पढ़ें:

जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 

स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *