NEET UG Counselling 2026: NEET UG परीक्षा पास कर चुके मेडिकल उम्मीदवारों के लिए आज एक बेहद महत्वपूर्ण दिन है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी MCC द्वारा आयोजित की जा रही NEET UG काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का आज यानी 15 अगस्त, 2026 को आखिरी मौका है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. एमसीसी ने हाल ही में एक नोटिस जारी कर राउंड-1 के शेड्यूल में बदलाव किया था, जिससे छात्रों को फॉर्म भरने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया था.
आज कितने बजे तक है मौका?
एमसीसी के संशोधित टाइमटेबल के मुताबिक, उम्मीदवार आज दोपहर 2:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन और आज शाम 5:00 बजे तक फिस भुगतान कर सकते है. इसके बाद किसी भी परिस्थिति में राउंड-1 के लिए नए आवेदन या फीस स्वीकार नहीं की जाएगी.
NEET UG का पूरा नया शेड्यूल
काउंसिलिंग प्रक्रिया के आगे के चरणों को भी री-शेड्यूल किया गया है.
| काउंसलिंग गतिविधि | रिवाइज्ड तारीख और समय |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | 15 अगस्त 2026 (दोपहर 2:00 बजे तक) |
| काउंसलिंग फीस पेमेंट | 15 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| चॉइस फिलिंग | 6 अगस्त से 17 अगस्त 2026 (शाम 6:00 बजे तक) |
| चॉइस लॉकिंग | 17 अगस्त 2026 (सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक) |
| सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग | 18 अगस्त 2026 |
| राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 19 अगस्त 2026 |
| कॉलेज में रिपोर्टिंग और जॉइनिंग | 20 अगस्त से 25 अगस्त 2026 के बीच |
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग का रखें ध्यान
रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद छात्रों को अपने पसंदीदा कॉलेजों और कोर्स का चयन करना होता है. नया शेड्यूल के मुताबिक, अभ्यर्थी 17 अगस्त की शाम 6:00 बजे तक चॉइस फिलिंग कर सकते हैं. इसके बाद उसी दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच चॉइस को लॉक करना होगा. यदि कोई छात्र अपनी भरी हुई चॉइस को लॉक करना भूल जाता है, तो सिस्टम तय समय सीमा के बाद उसे अपने आप ऑटो-लॉक कर देगा.
ये भी पढ़ें- Resume With Photo: Resume में Photo लगानी चाहिए या नहीं? जानें इसके फायदे और नुकसान
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
काउंसिलिंग की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में हो रही है. सबसे पहले मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं. वहां होमपेज पर दिख रहे UG Medical Counselling के विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद New Registration Round 1 के लिंक को खोलें. फिर अपना नीट यूजी रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और मांगी गई अन्य जानकारियां दर्ज कर लॉग-इन करें. फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरने के बाद फीस का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.
ये भी पढ़ें- 2026 में रिटायर हो रहे पहले अग्निवीर, 4 साल की सेवा के बाद कौन सी सरकारी नौकरी के मिलेंगे मौके
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
