Headlines

Noida News: बंद घरों को निशाना बनाने वाला गैंग गिरफ्तार, 51 लाख के सामान सहित 11 लाख नकद बरामद, 2 को लगी गोली


ग्रेटर नोएडा सूरजपुर कोतवाली ने शुक्रवार (5 जून) को बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. दो आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए है. पुलिस ने उनके कब्जे से एनसीआर और अन्य जिलों से चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए है. करीब 51 लाख रूपये का सामान और 11 लाख 27 हजार रुपये नगद बरामद किए है.

वाहन चेकिंग के समय भाग रहे दो बाईकों के आरोपी को लगी गोली

सेंट्रल जोन के डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सूरजपुर पुलिस की एक मोजर बेयर गोलचक्कर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी. तभी सामने से आ रही बिना नंबर प्लेट की दो बाइकों को रोकने का प्रयास किया गया. वह रुकने के बजाय बाइक मोड़कर भागने लगे. उनका पीछा करने पर पुलिस से घिरता देख आरोपियों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी.

जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली लगने से संभल निवासी वकील उर्फ रिजवान पुत्र असलम और सरफराज उर्फ फैज पुत्र शमीम घायल हो गए. उनके दो अन्य साथियों को कांम्बिग के दौरान गिरफ्तार किया गया है. वहीं, दो अन्य की पहचान पुलिस ने औरेय्या निवासी भोले उर्फ भोला पुत्र सरमनलाल और हापुड़ निवासी अलीजान पुत्र शहीद उर्फ सईद के रुप में की है. इनके कब्जे से चार तमंचा, छह जिंदा कारतूस, दो बाइक बरामद की है.

2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे…, बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ

रेकी कर बदमाश बंद घरों को बनाते थे अपना निशाना

यह गिरोह बाइक पर एनसीआर व आस—पास के जिलों में घूम फिरकर रेकी किया करते थे. गिरोह के बदमाश बंद पड़े घरों को अपना निशाना बनाते थे. यहां तक की भोले रैपिडो चालक है जो सोसाइटियों में भी नजर रखता था. इनके पास से पुलिस ने पैरामाउंट सोसाइटी से 25 अप्रैल को चोरी किए गए तीन सोने के बिस्किट, दो सोने की चेन, गले का हार, अंगूठी, कंगन, दुर्गा माता का एक लॉकेट, कान की बाली व अन्य आभूषण और आठ लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए है.

जैतपुर गांव से इन आरोपियों ने सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी किए थे. उन्हें बेच दिया था. बेचे गए आभूषण के एवज में मिले दो लाख 55 हजार रुपये बरामद किए गए है. वहीं, तीन अप्रैल को मगध एनक्ले से चोरी के आभूषण को बेचकर प्राप्त किए 15 हजार रुपये भी बरामद किए है. गिरोह का सरगना आरोपी वकील है. इसपर यूपी के विभिन्न जिले में 32 और सरफराज पर 17 मुकदमे दर्ज है.

बाराबंकी के मदरसा नियुक्तियों पर विवाद, प्रबंधक पर पत्नी और रिश्तेदार को नौकरी दिलाने के आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *