Headlines

Nuh News: ‘निकाह बार-बार नहीं होता…’ दूल्हे के कहने पर थार की छत पर चढ़े बाराती, 4 पर केस दर्ज


नूंह जिले में शादी समारोह के दौरान थार गाड़ियों पर खतरनाक तरीके से सफर करना और हुड़दंग मचाना कुछ युवकों को भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने दूल्हे समेत 4 थार गाड़ी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि इस तरह की लापरवाही न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि लोगों की जान को भी खतरे में डालती है.

जानकारी के अनुसार, 7 जून को नगीना थाना में तैनात उपनिरीक्षक यशपाल गश्त और कानून-व्यवस्था ड्यूटी पर थे. इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक वीडियो क्लिप पहुंची.

कांग्रेस विधायक रेनू बाला के पति BJP में शामिल, CM सैनी ने यमुनानगर को दी 5 करोड़ की सौगात

वीडियो की जांच में सामने आया कि गांव नाई नगला निवासी आकिब पुत्र उमर मोहम्मद की बारात गांव चंदेनी जा रही थी. बारात में शामिल कुछ युवक थार गाड़ियों की छतों पर खड़े और बैठे दिखाई दे रहे थे, जबकि वाहन तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ रहे थे.

दूल्हे की कथित टिप्पणी भी बनी चर्चा का विषय

पुलिस जब मामले की जांच के लिए गांव नाई नगला पहुंची तो बारात वहां से निकल चुकी थी. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि दूल्हे आकिब ने कथित तौर पर कहा था ‘थार की छत पर चढ़कर जाना है, निकाह बार-बार नहीं होता. इसके बाद बारात में शामिल युवकों ने गाड़ियों की छतों पर चढ़कर सफर किया.’

दूल्हे समेत 4 लोगों पर मुकदमा

वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला सही पाया. इसके आधार पर दूल्हे आकिब और संबंधित चार थार वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

Panipat News: ‘मस्जिद पर कब्जा लेने आया हूं’ कहकर बनाया वीडियो, वायरल होते ही पुलिस ने कान पकड़कर मांगवाई माफी

पुलिस ने दिया सख्त संदेश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शादी, बारात या किसी भी अन्य आयोजन के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इससे पहले भी तावडू सदर थाना क्षेत्र में इसी तरह की कार्रवाई की जा चुकी है. लगातार दूसरी बार हुई कार्रवाई से साफ है कि पुलिस अब ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रख रही है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि खुशी के मौके पर भी यातायात नियमों का पालन करें और ऐसे स्टंट या हरकतों से बचें, जो खुद की और दूसरों की जान को खतरे में डाल सकती हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *