Headlines

Numerology: क्या आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है? जानें शनि का आप पर क्या है गुप्त प्रभाव


अगर आपका या आपके किसी अपने का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार आपका मूलांक 8 बनता है. 17 (1+7=8) और 26 (2+6=8) का जोड़ भी आठ ही आता है. इस अंक के स्वामी न्यायप्रिय और कर्मफल दाता शनि देव हैं.

शनि का नाम सुनते ही अक्सर लोग डर जाते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि शनि बिगाड़ते नहीं, बल्कि इंसान को तराशकर कुंदन बनाते हैं. आइए जानते हैं शनि देव का आपके जीवन पर क्या गुप्त असर पड़ता है.

बाहर से नारियल जैसे सख्त, अंदर से बेहद भावुक

मूलांक 8 के जातकों की सबसे बड़ी खासियत होती है इनका शांत और गंभीर स्वभाव. बाहर से देखने पर ये थोड़े सख्त, कम बोलने वाले और कभी-कभी घमंडी लग सकते हैं, लेकिन अंदर से ये बहुत नर्म दिल और संवेदनशील होते हैं. ये लोग ‘शॉर्टकट’ के बजाय अपनी कड़ी मेहनत पर भरोसा करते हैं. इन्हें दिखावा और झूठी तारीफ बिल्कुल पसंद नहीं होती. इनकी भावनाएं समझना आसान नहीं होता, इसलिए इनके दोस्त कम होते हैं, पर जो होते हैं वे बेहद वफादार होते हैं.

शनि का सबसे बड़ा गुप्त असर, देर से लेकिन स्थायी कामयाबी

शनि को ज्योतिष में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है. यही वजह है कि 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों के जीवन में सफलता देर से कदम चूमती है.

शुरुआती संघर्ष: 30 से 32 वर्ष की उम्र तक इन्हें हर कदम पर रुकावटों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. कई बार बनते काम अंतिम समय पर अटक जाते हैं.

35 के बाद चमकता है भाग्य: जैसे ही ये उम्र के 35वें पड़ाव को पार करते हैं, इनकी किस्मत तेजी से पलटी मारती है.

लंबी चलने वाली शोहरत: शनि जब देते हैं, तो छप्पर फाड़कर देते हैं. देर से मिलने के बावजूद इनकी पद-प्रतिष्ठा, पैसा और कामयाबी जिंदगी भर साथ निभाती है.

भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां

शनि कर्म के देवता हैं, इसलिए इन तारीखों पर जन्मे लोगों को अपने आचरण पर खास ध्यान देना होता है:

शॉर्टकट और बेईमानी से दूरी: किसी के साथ धोखा, छल या किसी मजदूर/कमजोर का हक मारना इन्हें भारी नुकसान पहुंचा सकता है.

अकेलापन और ओवरथिंकिंग: जरूरत से ज्यादा सोचना इन्हें डिप्रेशन में डाल सकता है, इसलिए परिवार और दोस्तों से बातचीत बनाए रखें.

जिद्दी स्वभाव: अपने जिद्दीपन और गुस्से पर काबू रखें, वरना कई अच्छे रिश्ते टूट सकते हैं.

शनि कृपा पाने के बेहद आसान उपाय

  • अगर आपके जीवन में रुकावटें जरूरत से ज्यादा बढ़ रही हैं, तो कुछ आसान नियम अपनाएं:
  • हर शनिवार किसी असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं या काले कंबल/छाते का दान करें.
  • शनिवार शाम पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं.
  • प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें; इससे शनि से जुड़ी सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है.
  • अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों और सफाईकर्मियों का हमेशा सम्मान करें.
  • शनि का प्रभाव आपको गिराने के लिए नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे मजबूत इंसानों में शामिल करने के लिए होता है.

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष कब से शुरू होंगे ? नोट करें श्राद्ध की तिथियां

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *