Headlines

विदाई में नहीं आ रहा रोना? इन हैक्स से आएंगे फेक आंसू- दुल्हन के काम की खबर


शादी का दिन दुल्हन के लिए जितना खास होता है, उतना ही मजेदार और भावुक भी होता है. शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद आखिर में आती है विदाई, जहां दुल्हन से लेकर परिवार के लोग तक इमोशनल हो जाते हैं. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि दुल्हन के मन में इमोशन तो बहुत होते हैं, लेकिन आंखों से आंसू निकलने का नाम ही नहीं लेते. ऊपर से कैमरा लगातार सामने होता है और सबकी नजर दुल्हन पर रहती है. ऐसे में अगर आपको भी विदाई में रोना न आएं तो परेशानी हो जाती है. अगर विदाई में रोना नहीं आ रहा तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ छोटे-छोटे आईडिया हैं, जिनसे आंखों में पानी आ सकता है और फोटो में भी थोड़ा इमोशनल लुक मिल सकेगा.

रोना नहीं आ रहा तो पुरानी बातें याद करें

अगर विदाई में आंखें सूखी की सूखी हैं तो सबसे पहले अपनी पुरानी यादों का सहारा लें. मम्मी-पापा के साथ बिताए बचपन के पल, भाई-बहन की शरारतें या घर में बिताया कोई खास दिन याद करिए.अगर आप चाहें तो शादी से पहले की कोई पुरानी फोटो भी देख सकती हैं. इन चीजों को याद करते-करते इमोशन अपने आप आंसू  आ सकते हैं. फिर कैमरे के सामने एक्सप्रेशन भी एकदम नेचुरल लगेगा.

एक बार उबासी लेकर देखिए

अगर भावुक होने के बाद भी आंसू नहीं निकल रहे हैं तो एक उबासी वाला आईडिया भी आजमा सकती हैं. कई लोगों की आंखों में उबासी लेते समय अपने आप पानी आ जाता है. इसलिए विदाई की फोटो या वीडियो से पहले एक-दो बार उबासी लेने की कोशिश की जा सकती है. बस ध्यान रहे कि कैमरे के सामने उबासी लेते हुए फोटो न खिंच जाए.

यह भी पढ़ें : दीवार का रंग उड़ने लगा है? जान लें रंग फीका पड़ने की असली वजह

थोड़ी देर पलकें कम झपकाएं

आंखों में हल्की नमी लाने के लिए कुछ सेकंड तक पलकें कम झपकाने का तरीका भी काम आ सकता है. जब आंखें कुछ देर तक कम झपकती हैं तो उनमें पानी आ सकता है. इसके बाद कैमरे की तरफ देखकर थोड़ा इमोशनल एक्सप्रेशन दे सकते हैं. हालांकि इसे ज्यादा देर तक करने की जरूरत नहीं है. आंखों में जलन या परेशानी लगे तो तुरंत सही तरीके तरीके से पलकें झपकाएं.

 प्याज वाला आईडिया अपनाने से बचें

अब कोई कहता है कि आंसू चाहिए तो प्याज काट लो. लेकिन विदाई के दिन ये आईडिया  उल्टा भी पड़ सकता है. आंखों में जलन होने से आंखें ज्यादा लाल हो सकती हैं और आपका मेकअप भी खराब हो सकता है. इसलिए प्याज, मिर्च, परफ्यूम या ऐसी किसी चीज का इस्तेमाल आंखों में जानबूझकर पानी लाने के लिए नहीं करना चाहिए. आखिर में अगर आंसू के चक्कर में पूरा मेकअप बह गया तो आपकी फोटोज भी अच्छी नही आएगी.

आंसू नहीं आए तो भी टेंशन नहीं

सबसे जरूरी बात ये है कि विदाई में रोना जरूरी नहीं है. हर दुल्हन का इमोशन दिखाने का तरीका अलग होता है. किसी की आंखों से खूब आंसू आते हैं तो कोई रोने की बजाय मुस्कुराती रहती है. अगर आपके आंसू नहीं आ रहे हैं तो जबरदस्ती रोने की जरूरत नहीं. परिवार के साथ उस पल को एंजॉय करें और कैमरे के सामने नेचुरल रहें. आखिर विदाई आपकी जिंदगी का खास पल है, सिर्फ फोटोज के लिए आंसू लाने की जरूरत नहीं लगती.

यह भी पढ़ें : गैस चूल्हे के पास रखती हैं नमक? तुरंत बदलें ये 1 आदत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *