Headlines

OTD: पाकिस्तान पर ‘बॉल टेंपरिंग’ का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार


पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. पहला मुकाबला 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जा रहा है. इसी बीच एक ऐसी कहानी सामने आई जब पाकिस्तान ने ‘बॉल टेंपरिंग’ के आरोप के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलने से इनकार कर दिया था. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है. 

यह वाक्या 20 साल पहले आज ही के दिन (20 अगस्त) यानी 2006 में हुआ था. 17 अगस्त से ओवल में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चौथे टेस्ट की शुरुआत हुई. पहले बैटिंग के लिए उतरी इंग्लैंड 173 रन पर सिमट गई. इसके बाद पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 10 विकेट पर 504 रन बनाए. 

अंपायर ने किया गेंद बदलने का फैसला 

चौथे दिन मेजबान इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी के लिए मैदान पर थी. खेल का रुख तब बदला जब 56वें ​​ओवर के आखिर में अंपायरों ने गेंद बदलने का फैसला किया. उस वक्त इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 230 रन था. मोहम्मद आसिफ और उमर गुल का गेंद रिवर्स होने लगी. चौथे अंपायर ट्रेवर जेस्टी गेंदों का एक नया बॉक्स लेकर मैदान पर आए. इस बॉक्स में से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को गेंद चुनने की इजाजत थी. 

खराब रोशनी के चलते तय समय से पहले ब्रेक हुआ और खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए. पाकिस्तान टीम बॉल के साथ धोखाधड़ी (बॉल टेंपरिंग) के आरोपों से आहत थी. टीम अंपायरों के फैसलों का विरोध करना चाहती थी, जिसके चलते उन्होंने मैदान पर थोड़ी देर से जाने का प्लान बनाया. अंपयार मैदान पर पहुंचे. पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान पर नहीं आए.

पाक कप्तान इंजमाम उल हक बालकनी में आए. इसके बाद एक बार फिर अंपायर मैदान पर लौटे. इस बार अंपायर के साथ इंग्लैंड के पॉल कॉलिंगवुड और इयान बेल भी थे. अब भी पाकिस्तान टीम ड्रेसिंग रूम में ही रही. अंपायर ने स्टंप्स से गिल्लियां हटाईं और वापस चले गए. 

मैदान पर आई पाक टीम, नहीं आए अंपायर

फिर इंजमाम टीम के साथ मैदान पर आए. वह कुछ देर खड़े रहे. उन्हें यह एहसास हुआ कि शायद अब अंपायर नहीं आएंगे. इसके बाद करीब 6 बजे दोनों टीमों को बताया गया कि दिन का खेल रद्द हो गया है. 

इसके बाद पांचवें दिन मैच इंग्लैंड के पक्ष में दे दिया गया, यानी मेजबान इंग्लिश टीम विजेता घोषित हो गई. इस तरह पाकिस्तान के एक फैसले ने मैच उनके हाथ से छीन लिया. इस तरह यह मुकाबला क्रिकेट के शर्मनाक वाक्यों में दर्ज हुआ. 

 

यह भी पढ़ें: ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *