Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई अलग-अलग तरह के वीडियो देखे होंगे. इस बार भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती को उसकी मां कथित तौर पर होटल के कमरे में उसके प्रेमी के साथ पकड़ लेती है. वीडियो में दिखे रहे घटनाक्रम ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. कोई इसे परिवार की सख्ती बता रहा है तो इसे दखल मान रहा है.
वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि लड़की कॉलेज जाने का बहाना बनाकर अपने प्रेमी के साथ होटल पहुंची, जहां अचानक उसकी मां पुलिस के साथ आ गई. इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोग कई तरह के रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
होटल रूम में प्रेमी के साथ पकड़ी गई बेटी
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि होटल के कमरे में अचानक माहौल बदल जाता है. एक महिला पुलिस के साथ अंदर आती है और वहां मौजूद युवती और उसके साथी से सवाल-जवाब शुरू हो जाते हैं. होटल रूम में माहौल तनावपूर्ण नजर आता है. वहीं दोनों पक्षों के बीच बहस भी होती दिखती है. कमरे के अंदर ही यह पूरी घटना किसी ने रिकॉर्ड कर ली. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में लड़की की मां काफी नाराज दिख रही है. वह जैसे ही होटल का कमरा खुलता है, अपनी बेटी को डांटने लगती है और थप्पड़ मारने लगती है. इसके अलावा वह उस युवक को भी थप्पड़ मारती हुई नजर आती है. पास में मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी लड़की की मां को शांत करने की कोशिश करती है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है.
मां आई पुलिस लेकर होटल में बेटी कॉलेज जाने को बोलकर प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ाई pic.twitter.com/ZhZZpQcnu7
— ROHIT SINGH (@desHi__chora) April 16, 2026
ये भी पढ़ें-Viral Video: छोटी बच्ची को कुचलने वाली थी तेज रफ्तार ट्रेन, सुपरहीरो की तरह सामने आ गई गाय, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स?
इस वीडियो पर लोगों के मिले- जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कई यूजर्स इसे ड्रामा स्क्रिप्ट बता रहे हैं तो कुछ इसे सच्ची घटना मानकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर इस वीडियो को देखकर कहता है कांड करोगे तो ऐसा ही होगा. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है यह तो आई थी रंगरलियां मनाने, लेकिन इसकी लग गई लंका.
वहीं एक और यूजर कमेंट करता है मतलब कॉलेज के बहाने ओयो में जाती है. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट कर कहता है ये लोग एक्टिंग बहुत जोरदार कर रहे हैं. कुछ और यूजर कमेंट कर कहते हैं झूठ बोलकर रिश्ते बनाना आखिरकार ऐसे ही सामने आते हैं, भरोसा सबसे बड़ी चीज होती है. वहीं एक यूजर ने कहा यह लोग हमें पागल बना रहे हैं, यह लोग फालतू का वीडियो बना देते हैं ये सब्सक्रिप्टेड है.
