Headlines

Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टर शेफ 1 विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, हॉस्पिटल बेड से शेयर की फोटो, बोलीं- प्रार्थना की जरुरत है


मास्टर शेफ इंडिया 1 की विनर पंकज भदौरिया ने एक दुखद खबर शेयर की है. पंकज को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है. उन्होंने 28 मई को हॉस्पिटल बेड से फोटो शेयर की. 

पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर
उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा- मुझे ब्रेस्ट कैंसर हो गया है. आप सभी के प्यार और सपोर्ट की जरुरत है. इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया. वीडियो में उन्होंने बताया कि उनके कई मेडिकल टेस्ट हो चुके हैं. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था- टेस्ट के लिए जा रही हूं और ज्यादा टेस्ट. ये हैप्पी प्लेस नहीं है. 

वीडियो में उन्होंने कहा, ‘मैं आप सभी के साथ ये शेयर करना चाहती हूं कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर हो गया है. जैसा कि आप लोग मेरा परिवार हैं मैं आप लोगों से पर्सनली शेयर करना चाहती थी. अभी मुझे आपके प्यार और सपोर्ट की जरुरत है. जैसा कि कहते हैं कि प्रार्थनाएं जादू करती हैं. तो मेरे लिए प्रार्थना करिए.’ 

ये भी पढ़ें- 17 बार भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर आस्था का केंद्र बने एनटीआर, भगवान मानकर पैर छूने लगते थे फैंस

पंकज भदौरिया की जर्नी

बता दें कि पंकज भदौरिया को मास्टर शेफ 1 में देखा गया था. ये सीजन 2010 में आया था. इस शो से पंकज भदौरिया रातों रात स्टार बन गई थीं. वो देश की पहली मास्टरशेफ बनी थीं. इस शो को अक्षय कुमार ने होस्ट किया था. पंकज भदौरिया इंग्लिश टीचर थीं और मास्टर शेफ में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने 16 साल का टीचिंग करियर छोड़ दिया था. मास्टर शेफ जीतने के बाद वो बहुत पॉपुलर हो गई थीं. उन्होंने कई शोज होस्ट किए. उन्होंने पंकज का जायका, किफायती किचन, 3 कोर्स विद पंकज और रसोई से पंकज भदौरिया के साथ जैसे शोज किए.

ये भी पढ़ें- Raja Shivaji BO Day 27: ‘राजा शिवाजी’ ने किया बड़ा कमाल, ‘बोल बच्चन’ को पछाड़ बनी अभिषेक बच्चन की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, अब निशाने पर है ये मूवी

पंकज के इंस्टाग्राम पर इतने फॉलोअर्स

पंकज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो यूट्यूब पर वीडियोज भी बनाती हैं. उनके कुकिंग वीडियोज को काफी पसंद किया जाता है. इसके अलावा वो  इंस्टाग्राम पर उनके 2.6 मिलियन व्यूज हैं. पंकज 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *