Headlines

PM मोदी और राहुल को टैग कर क्या बोलीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • उन्होंने भारत की राजनीति में बदलाव पर जोर दिया।

नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर जंतर मंतर पर 26 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने सोमवार (27 जुलाई, 2026) को राजनीतिक पार्टियों की तरफ से की जा रही टिप्पणियों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को टैग करते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस की तरफ से की गई टिप्पणियों को लेकर चर्चा की.

पीएम मोदी और राहुल गांधी को टैग करके क्या बोलीं गीतांजलि?

गीतांजलि जे. आंग्मो ने पीएम मोदी और राहुल गांधी को टैग करते हुए ट्वीट में कहा, ‘जब सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया गया था, तब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आईटी सेल ने हमें देश-विरोधी, चीन का एजेंट, विदेशी फंडिंग पाने वाला और हम पर वो सभी लेबल लगाए, जो वो लगा सकते थे.’

उन्होंने कहा, ‘इसके बाद आज जब हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को दिखावटी कहा, तो कांग्रेस के ट्रोल्स हमें संघी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पिट्ठू कह रहे हैं.’ 

भारत में राजनीति के तौर-तरीके बदलने की जरूरत- गीतांजलि

गीतांजलि आंग्मो ने कहा, ‘झंडे अलग-अलग हैं, लेकिन तरीका वही है. हमारी पूरी राजनीतिक संस्कृति में यह बुराई फैल चुकी है. भारत को सिर्फ सरकार बदलने की जरूरत नहीं है. उसे राजनीति के तौर-तरीके बदलने की जरूरत है, जहां असहमति पर बातचीत किए जाए, न कि बुरा-भला कहा जाए, जहां देशभक्ति को ईमानदारी से मापा जाए, न कि पार्टी से जुड़ाव से और जहां गुटों के प्रति वफादारी से ज्यादा सच मायने रखे.’ 

जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक को लेकर कही गई कई बातें

दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान जब एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक भूख हड़ताल किया. इस दौरान सोनम वांगचुक को लेकर कई तरह की टिप्पणियां की गईं थीं. 

यह भी पढ़ेंः ‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *