Headlines

PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!


पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) के मुजफ्फराबाद में रहने वाले लोगों ने इलाके में बढ़ती हिंसा को लेकर चिंता जताई है. लोगों का कहना है कि मौजूदा हालात का असर चुनाव प्रक्रिया पर पड़ सकता है और इससे मतदान प्रभावित होने की आशंका है. PoJK के कुछ हिस्सों में रविवार 2 अगस्त को मतदान होना है. यह इस सप्ताह आयोजित हो रहे तीन चरणों वाले चुनाव का दूसरा चरण है. चुनाव से पहले इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई थी. इस झड़प के बाद शनिवार (1 अगस्त 2026) को मुजफ्फराबाद की सड़कों पर तनाव साफ दिखाई दे रहा था. कई जगहों पर जली हुई गाड़ियां खड़ी थीं, सड़कों पर पत्थर बिखरे हुए थे और बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी.

ये भी पढ़ें: खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला

चुनाव से ठीक पहले हुई हिंसा से तनाव

PoJK के लोगों का कहना है कि चुनाव से ठीक पहले हुई हिंसा ने इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है. कई नागरिकों को चिंता है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो इसका असर मतदान प्रतिशत और चुनावी माहौल दोनों पर पड़ सकता है. मुजफ्फराबाद में सुरक्षा बल लगातार गश्त कर रहे हैं और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है. वहीं, स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि चुनाव के दौरान शांति बनी रहे और किसी तरह की नई हिंसा न हो, ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके.

ये भी पढ़ें: ‘अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे’, ईरान की अमेरिका को धमकी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *