Headlines

PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप


पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के कोटली इलाके में विरोध प्रदर्शन के दौरान तनाव बढ़ने की खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कोटली में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष रावलाकोट और मीरपुर में हुई कथित गोलीबारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की. आरोप है कि इसके बाद सुरक्षा बलों के कुछ जवान लोगों के घरों में भी घुसे और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की.

घटना के बाद इलाके में स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई. बताया जा रहा है कि रेंजर्स की कार्रवाई से नाराज होकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान लोगों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ नारेबाजी भी की. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, स्थिति बिगड़ने के बाद रेंजर्स और फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) की ओर से फिर से गोलीबारी की गई. आरोप है कि प्रदर्शनकारियों की ओर से लगातार नारे लगाए जा रहे थे, जबकि दूसरी ओर सुरक्षा बल कार्रवाई कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा

निजी एम्बुलेंस को भी निशाना बनाया गया

घटना से जुड़े दावों में यह भी कहा गया है कि एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) की निजी एम्बुलेंस को भी निशाना बनाया गया. आरोप है कि एम्बुलेंस पर गोली चलाई गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है. घटना को लेकर अब तक पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. कोटली, रावलाकोट और मीरपुर सहित पीओके के कई इलाकों में हाल के दिनों में विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई को लेकर तनाव की खबरें सामने आती रही हैं. ताजा घटना के बाद क्षेत्र में हालात को लेकर चिंता बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें:  क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *