Headlines

Project Hail Mary OTT Release: भारत मेंओटीटी पर रिलीज हो रही ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’, लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?


रायन गोस्लिंग की फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. हॉलीवुड की इस स्पेस फिल्म, ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है और भारत में भी ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई. अब ये डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग शुरू करने वाली है. जानते हैं इसे ओटीटी पर कब और कहां देख सकते है?

प्रोजेक्ट हेल मैरी’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
विश्वभर के सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म करने के बाद, ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ आखिरकार भारतीय दर्शकों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है। लेकिन आम ओटीटी रिलीज़ की तरह नहीं, जहां सब्सक्राइबर अपनी मेंबरशिप के तहत तुरंत फिल्म देख सकते हैं, इसमें एक छोटी सी कंडीशन है. दरअसल रयान गोसलिंग स्टारर ये साइंस फिक्शन एडवेंचर फिल्म फिलहाल भारत में केवल रेंट पर या परचेज के आधार पर अवेलेबल है.

भारतीय दर्शक अब अमेज़न प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर प्रोजेक्ट हेल मैरी देख सकते हैं.हालांकि, यह फिल्म अभी तक सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत मुफ्त स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल नहीं है.अमेज़न प्राइम वीडियो पर फिल्म किराए पर लेने के लिए यूजर्स को 389 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, एप्पल टीवी पर फिल्म किराए पर लेने के लिए 299 रुपये और खरीदने के लिए 599 रुपये में चुकाने होंगे.डिजिटल वर्जन में कई ऑडियो ट्रैक शामिल है. इनमें अंग्रेजी, तेलुगु और कई अन्य भारतीय भाषाएं शामिल हैं. खबरों के मुताबिक, फिल्म हिंदी में भी ऑनलाइन आ सकती है.

वहीं ये फिल्म विदेशों में वीडियो ऑन डिमांड (VOD) सेवाओं के जरिये अवेलेबल होगी, जिससे ऑडियंस इसे एप्पल टीवी, अमेजन प्राइम वीडियो और गूगल प्ले जैसे प्लेटफार्मों के जरिए खरीद कर या किराए पर लेकर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 11: दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?

‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रायन गोस्लिंग की ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ एक बड़ी कमर्शियल सक्सेस रही है. इस स्पेस ड्रामा ने दुनिया भर में 64 करोड़ अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की कमाई की है. भारत में, ‘धुरंधर 2’ के रिलीज़ होने के लगभग तुरंत बाद रिलीज़ होने के बावजूद, इसने लगभग 80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करके अपना थिएट्रिकल रन खत्म किया था. यह फिल्म इस साल की टॉप वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली फिल्मों में भी शामिल है. ये ‘द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी’ और ‘पेगासस 3’ के बाद तीसरे नंबर पर है.

ये भी पढ़ें:-मौनी रॉय का सूरज नांबियर से होने वाला है तलाक? एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो, शादी की फोटो भी की डिलीट!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *