Headlines

Punjab: चिट्टा बना काल! पत्नी और दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, नशे ने ली 26 साल की जान


Punjab Drug Death: पंजाब के बठिंडा जिले के रामा मंडी थाने के गांव बंगी निहाल सिंह में एक नौजवान की नशे के कारण मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 26 साल है. हरप्रीत सिंह मजदूरी करता था और अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है. वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

परिजनों का आरोप है कि हरप्रीत की मौत नशे की अधिक मात्रा यानी “चिट्टा” लेने से हुई है. परिवार का कहना है कि इलाके में नशे का कारोबार खुलेआम चल रहा है, जिसके कारण यह हादसा पेश आई है. उन्होंने प्रशासन से नशा बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है. 

परिवार ने लगाया नशा तस्करी का आरोप

मृतक के परिवार ने गांव में नशे के खुले कारोबार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. परिवार ने भगवंत मान से भी अपील की है कि गांवों में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके.

Punjab: गुरुद्वारे गई बुजुर्ग महिला नहीं लौटी घर! CCTV में दिखी आखिरी बार… फिर 4 दिन बाद पेटी में मिली लाश

परिवार वालों के मुताबिक, मृतक हरप्रीत काम से लौटने के बाद शाम को घर से बाहर गया था और बाद में वह गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिला. परिजनों का कहना है कि उसकी हालत नशे की ओवरडोज से बिगड़ी और इसस वजह से उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच 

पुलिस का कहना है कि मौत का कारण शराब का सेवन भी हो सकता है. फिलहाल पुलिस मामले की जड़ से तहकीकात कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है. साथ ही परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली वजह का पता चलेगा.

Heatwave: पंजाब-चंडीगढ़ में 18 मई से अगले 6 दिन तक लू की भविष्यवाणी, IMD ने कई जिलों में जारी किया येलो अलर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *