Headlines

Punjab Holidays: चंडीगढ़ में 23 मई से 30 जून तक समर वेकेशन का ऐलान! हीटवेव के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला


Chandigarh School Holidays: पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय भीषण गर्मी अपना कहर दिखा रही है, जिससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ा गई है. मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने 23 मई तक गंभीर हीटवेव की चेतावनी जारी की है. लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है.

चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में 23 मई से 30 जून 2026 तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी. हालांकि शिक्षकों को 29 और 30 जून को स्कूल आना होगा. बढ़ती गर्मी और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

पंजाब के कई जिलों में तापमान 47 डिग्री के पार

मंगलवार के मुकाबले पंजाब का तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है, जो सामान्य से करीब 4.6 डिग्री ज्यादा बताया जा रहा है. फरीदकोट सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा आज नौ जिलों में गर्मी की स्थिति बिगड़ने की उम्मीद है. जैसे:-

  • फिरोजपुर
  • मोगा
  • बरनाला
  • संगरूर
  • फाजिल्का
  • फरीदकोट
  • मुक्तसर
  • बठिंडा
  • मानसा

हालांकि, अन्य जिलों में भी लू जैसी स्थिति बनी रहने की आशंका जताई गई है.

पंजाब: ‘घट रही सिख आबादी, चौथे बच्चे पर मिलें 40 हजार’, BJP नेता जगमोहन राजू ने CM मान को लिखा पत्र

अगले हफ्ते तक बारिश की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है. आने वाले दिनों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि चंडीगढ़ में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल नेबताया कि अगले 3-4 दिनों तक गर्मी और बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि पंजाब के फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, मुक्तसर, मानसा, संगरूर और फिर तरनतारन और अमृतसर के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच सकता है. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा.  

पंजाब-हरियाणा में भीषण गर्मी, गुरुग्राम में पारा 43 और सिरसा में 46 के पार पहुंचा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *